ग्राफ शिखर पर। जीत की ओर अग्रसर
पांवटा साहिब — क्षेत्र में निकाय चुनावी पारा अपने चरम पर है। हर कोई अपने आपको क्षेत्र का, अपने वार्ड का अपने इलाके का हितैषी ही बता रहा है जो कि सरासर बेमानी है अगर इतने ही कर्मठ, ईमानदार जुझारू होते तो आज यह स्थिति ना होती क्षेत्र की जो कि बीते साढे तीन सालो में हुई है। विकास कार्यो का पहिया थम ही गया है। अपराधो का ग्राफ बढ गया है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। और प्रत्याषी अपने आपको कर्मठ जुझारू और ईमानदार बताते हुए विकास की खोखली बाते कर रहे है।
क्षेत्र भाटांवाली के वार्ड नम्बर 8 के मतदाताओ का रूझान रोहित चौधरी की ओर हो चला है जैसा कि हवाओ का रूख बता रहा है। जिसके मुख्य कारण यह भी है कि वे मृदूभाषी है। सहज है, सरल है। किसी भी प्रकार से विवादास्पद नही है। यह भी सत्य है कि भाजपा के संघर्षशील सिपाही है। वास्तव में कर्मठ है। और लोगो के दिलो में उतरने का हुनर भी जानते है। और लोगो से पारिवारिक रिश्ता कायम करने मे भी सक्षम है। यही कारण है कि वार्ड के लोगो का रूझान रोहित चौधरी कीओर हो चला है।
बाकी के प्रतिद्वन्दियो से क्यो ना खुश है लोग यह भी जान लै। चर्चा वार्ड में यह है कि दोनो ही प्रत्याषी अपने आपको कांग्रेसी बता रहे है यदि दोनो ही कांग्रेसी है तो दोनो ही चुनावी मैदान में क्यू है। अत: स्थिति स्पष्ट है कि कांग्रेस में आपसी फूट है। एक अपने आपको मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर प्रचार कर रहा है सोशल मीडिया पर दूसरी जिलाध्यक्ष को लेकर प्रचार कर रहा है यानि कि एक तो कोई फर्जी है। जो झूठ का सहारा लेकर जनता की अदालत में पहुंचा है। यह भी सत्य है कि दोनो ही वास्तव में कांग्रेसी है और सवाल उठता है कि दोनो ही कांग्रेसी है तो दोनो को आपसी सहमति बनानी चाहिये थी। जो कि नही बनी।
अब अगली बात बीते साढे तीन सालो से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। बीते साढे तीन सालो में विकास कार्य कितने हुए जनता/ मतदाता यह जानना चाहते है यदि शहर में गांव में एक भी सडक बनी हो तो ईमानदारी से कांग्रेस का कोई भी नेता आकर स्पष्ट कर दे कि अमुख अमुख सडके बनाई गयी। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ रहा है किन्तु नैया खेवनहार कोई नही है। कानून व्यवस्था लडखडा रही है। अभी हाल ही में दो बच्चियो के शव यमुना नदी में मिले है और अपराधी कानून की पकड से बाहर है। पन्द्रह सौ रूपये का महिलाओ से वादा किया और वादा खिलाफी की यह भी जग जाहिर है। प्रदेश के युवाओ के साथ धोखा किया। नौकरियां देने की बात कही थी वह भी झूठ का पुलिन्दा निकली। अब सवाल है कि कांग्रेस प्रत्याषी आखिरकार किस मुंहसे जनता में वोट मांग रहे है। यह भी वही करेगे जो इनके आकाओ ने किया। फोटो खिचवाकर सोशल मीडिया पर डालना भी जनता को भ्रमित करने का ड्रामा मात्र है।
यह भी सर्वविदित है कि कांग्रेस शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरागई है। नशे का व्यापार बढ चुका है। युवा नशे की गिरफ्त में होते चले जा रहे है। आपराधो का ग्राफ दिन प्रति बढ रहा है। साथ ही रोजगार देने का वादा कर युवाओ के साथ धोखा किया गया जिस कारण कांग्रेस का ग्राफ अवनति के कगार पर है। प्रदेश के जैनजीज ने प्रदेश सरकार को नकार दिया है। जिसके परिणाम आगामी 2027 में देखने को मिलने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता।
यह भी सत्य है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। रोहित चौधरी भाजपा के कर्मठ सिपाही के रूप में जाने जाते है। वार्ड का कोई भी विकासात्मक काम हो शीघ्र ही करवा सकते है। कुछ नही कर सकते है तो विधायक निधि से तो जल्दी से करवा सकते है। विधायक चौ0 सुखराम से नजदीकियां भी है। यही कारण है कि वार्ड नम्बर 8 का मतदाता बहुत ही दूरदर्शी है और दूर की सोच रखते हुए झुकाव रोहित चौधरी की ओर हो चला है। बाकी बात यह है कि मतदाता बहुत ही समझदार है।
