पीएनएन ब्रेकिंग :— जयराम ठाकुर ने भिगो भिगो कर मारे………….

पांवटा साहिब :— पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यशैली की सारी की सारी पोलपट्टी खोलकर रख दी और यदि जनता को उनकी बात समझ आ जाए तो इतना तो निश्चित है कि कांग्रेसी वोट मांगने जाने के काबिल नही है। अैार ना किसी के दरवाजे पर जाके वोट की गुहार या प्रचार प्रसार करने योग्य भी नही रहे। क्यू कि बीते चार चालो मेें सिरमौर से भरमौर तक जो हुआ उसकी जनता तो प्रत्यक्षदर्शी है ही किन्तु जयराम ठाकुर ने क्रमबद्ध तरीके से सारी की सारी करतूतो का भांडा खुल्ले मंच से सार्वजनिक स्तर पर फोड दिया। उनके सम्बो​धन के बाद से काग्रेसी बगले झांकते फिर रहे है।

गौरतलब है कि बीते रोज 28 सितम्बर को भाजपा का प्रदेश स्तर पर जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित हुआ जो कि प्रदेश के कई उप मण्डलो व जिलास्तर पर आहूत किए जा रहे है। उसी क्रम मे पांवटा साहिब में तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आहूत किया गया। जिसमें सर्व प्रथम अपने चेहेते मुख्यमंत्री को वाकायदा दो पहिया वाहनो पर सम्मान के साथ युवाओ द्वारा उनकेा मंचपर लाया गया और ढोल नगाडो के साथ स्वागत, सत्कार और सम्मान किया गया। और फिर क्रमबद्ध तरीके से अलग अलग पदाधिकारियो ने शाल व टोपी पहनाकर सम्मान किया।

इसके बाद दीप प्रज्वलित कर आयोजन का आगाज किया गया फिर शुरू हुई भाषण बाजी सर्व प्रथम तो चौ0 सुखराम ने सरकार कोऐसा धोया कि तालियो की गडगडाहट से समूचा पण्डाल गुंजायमान हो गया। एक के बाद एक जो जो उन्होने जन हित के कदम विधानसभा में उठाए और बताए सभी के सभी खुले मंच से जनता के सन्मुख रख दिए।

किन्तु जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार सभ्यता की भाषा से और अपनी मृदुभाषिता का प्रयोग करते हुए जिस प्रकार सरकार को भिगो भिगो कर मारे उनके भाषण के बाद सम्भवतया कांग्रेसी तो लगता है दुबक गए। और यह भी सर्व विदित है कि जैसा कि जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर से भरमोैर तक सुखविन्दर सिंह को ऐसी जगह नही मिल रही है जहां से वे चुनाव लड सके। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि यह हिमाचल है यहां मुख्यमंत्री भी चुनाव हारते है। और कई काग्रेसी मंत्री व विधायक जयराम ठाकुर से आकर यह कह रहे है कि 2027 में हमारा ख्याल रखना । हो सकता है यह सत्य भी हो और चुनावी जुमला भी किन्तु हकीकत तो जनता के सामने है। बीते चार सालो में एक भी कांग्रेसी नेता शहर में सडक तक बनवाने में नाकामयाब साबित हुआ है और विधायक करीव आधा दर्जन लोगो को बनना है।

जयराम ठाकुर के बाद सम्मान समारोह आरम्भ हुआ और रेवडियो की तरह स्मृति चिन्ह बांट दिए गये। मंच से प्रदेश प्रवक्ता को सम्बोधन का मौकातक नही दिया गया जबकि शिलाई विधानसभा क्षेत्र से सेकडो लोगो ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। जिससे लोगो के मन में कई सवाल उठ खडे हुए।वही दूसरी ओर पच्छाद क्षेत्र की रीना कश्यप जो पहली मर्तबा प्रभारी बनकर आई उनको भी सम्बोधन तक का मौका नही दिया गया जिससे महिलाओ में नाराजगी देखी गयी।

आयोजन की झलकियां :—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *