पीएनएन स्टोरी :— ना कदम रूके, ना जज्वा।

पांवटा साहिब :— वर्तमान समय में निकाय चुनावो के बाद से कुलदीप चौधरी का नाम चर्चाओ में है। अधिकांशतया उनको शहर के प्रमुख कार्यक्रमो में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण उनकी मृदुभाषिता औरसमाज सेवा के लिये चुनाव जीतने के बाद जज्वा माना जा रहा है।

अ​भी हाल ही में बारिश के मौसम में जो काम कुलदीप चैाधरी ने किया वह काबिलेतारीफ है वार्ड का लाडला कहा जानेवाला कुलदीप शर्मा वास्तव में वार्ड नम्बर 13 की मातृशक्तियो का लाडला है। अभी हाल ही में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिस प्रकार कुलदीप चौधरी ने सैकडो महिलाओ के साथ पण्डाल में एन्ट्री मारी वह भी काबिलेतारीफ थी ना कोई शेार गुल ना कोई नारेवाजी चुपचाप महिलाओ के समूह को लेकर जमीन पर ही बैठ गये और कार्यक्रम को सफल बनाने में बेहतरीन भूमिका निभाई।

इससे भी अधिक काबिलेतारीफ है कि जहां सरकार और प्रशासन फेल्योर साबित हो रहा है वहां वहां कुलदीप चैाधरी सडक के खड्डे, जेसीबी का निजी खर्चे से उपयोग, कूडा करकट हटवाना, नालियो को खुलवाना, सफाई करवाना, हर जरूरत मन्द के लिये दिन रात एक कर खडे हो जाना और मदद के लिये हाथ आगे बढा देना उनकी इज्जत आबरू, मान सम्मान में चार चांद लगा रहा है।

चुनाव जीतने के बाद वे एक युवा और मिलनसार होने के साथ साथ समाजसेवी के रूप में उन्होने शहरभर में एक बेहतर पहचान बनाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *