पीएनएन ब्रेकिंग —:—ऊना में सतलुज पर मडरा रहा खतरा। निर्माणाधीन फैक्ट्री से लोगो की जान खतरे में।

ऊना पीएनएन :— देवभूमि हिमाचल में तलंगाना से ऊना में लगाई जा रही कैमीकल फैक्ट्री लगने से पहले ही विवादग्रस्त हो गयी है। जिसने सरकार के सभी नियमो को ताक पर रख फैक्ट्री का निर्माण बिना टीसीपी अनुमति के कर डाला इतना ही नही जब कि नियमानुसार किसी भी कैमीकल फैक्ट्री के निर्माण के लिये किसी भी नदी से कम से कम एक सौ मीटर की दूरी निर्धारित की गयी है किन्तु कम्पनी के निदेशको ने पैसे की हनक दिखाते हुए इस नियम को ताक पर रख दिया औरहिमाचल सरकार को ठैगा दिखा दिया इतना ही नही आसपास के ग्रामीणो को भी भ्रमित कर डाला हालांकि ग्रामीणो ने अत्यधिक विरोध दर्ज करवाया किन्तु किन्तु पैसे की हनक के अधिकारियो ने ग्रामीणो की शिकायतो को दरकिनार करते हुए आखो पर पट्टी बाधे धृराष्ट्र बने रहे।

कम्पनी में निर्मित किए जा रहे कैमीकल जिसमें खासतौर पर क्लोरीन डाइ आक्साइडए एचसीएल वैपर्स, व हैवी मेटल साल्ट आदि आदि के साथसाथ हाइड्रोजन गैस जिससे जोरदार धमाके का खतरा उत्पन्न होता है जिससे जंगल आग के हवाले भी हो सकता है।

इस फैक्ट्री से निकलने वाले धुए से खासी, आखो में तेज जलन फैफडो में जलन दमा आदि आदि बीमारियां स्थानीय लोगो में पनपने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता । इसके अलावा क्रोमियम 6 फेफडो का कैसर त्वचा में जख्म किडनी लिवर को नुकसान।

इसके अलावा जल प्रदूषण से सतलुज नदी पर खतरा मडरा रहा है नदी में पलने वाले जीव ज​न्तुओ की तत्काल प्रभाव से मौत होनकी सम्भावनाओ से भी इंकार नही किया जा सकता।

और यदि किन्ही परस्थितियो में इस कम्पनी का पानी जमीन के अन्दर चला जाता है तो वहां की खेती नष्ट हो जाऐगी और ग्राउण्ड लेवल का पानी पूरी तरह से प्रदूषित जाऐगा जिससे पानी पीने वालो को रक्त कोषिकाओ को कमजोर करेगा। जिससे छोटे बच्चे अत्याधिक प्रभावित होगे।

और अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार जनहित के इस मामले को कितनी गम्भीरता से लेती है और पर्यावरण विभाग कितनी संजीदगी से इस मामले में गम्भीरता दिखाता है।

Posted in Una

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *