पांवटा साहिब :— चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली है कईयो के ख्याली पुलाव धराशाई हो सकते है। यदि महिला आरक्षित हो जाती है । और यदि ऐसा होता है तो शहरभर में तीन नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहे है जिसमें भाजपा की ओर दो महिला प्रत्याषी मैदाने जंग मेे जोर आजमाइश करेगी और दोनो ही भाजपा की कट्टर कार्यकर्ता है जिसमें सर्व प्रथम शिवानी वर्मा प्रमुख और प्रबल दावेदार हो सकती है क्यो कि वे बीते 15 सालो से लगातार पार्टी मे सेवा कर रही है साथ ही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा भी है व एक उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है और अपनी बेबाक आवाज अद्भुत वाक पटुता, समाजिक कार्यो में सर्व श्रेष्ठ, समाज में अच्छी पकड महिलाओ में चिर परिचित और साथ ही मधुर व्यवहार, पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता आदि आदि गुणो से भरपूर है।
अब दूसरे नम्बर पर शिवानी मेहरा जो अभी हाल ही में हुए निकाय चुनावो मे जिन्होने भाजपा और कांग्रेस दोनो को पटखनी देते हुए भगानी क्षेत्र से सम्पूर्ण हिमाचल में सर्वाधिक मतो से जीत दर्ज की जो कि चुनावी समय में चर्चा का विषय बनी। सूत्र बता रहे है कि वे अपनी पूरी तैयारी पर है ना तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर आती है ओर ना ही किसी विवाद मे एक उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है और उम्र भी कम है। यहां यह भी बताते चले कि वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुआ तो इनके पर दादा पांवटा साहिब के प्रथम प्रधान बने थे जिसका फायदा इनको मिला ओर चुनाव जीती और सम्पूर्ण बिरादरी आगामी चुनाव में एक तरफा जीत दर्ज करवा सकती है।
अब इधर चौधरी सुखराम की पुत्री नवनीत चौधरी जो कि वर्तमान में महामंत्री के पद पर आसीन है पिता की अस्वस्थता को देखते हुए बीते लगभग एक साल से लोगो के सम्पर्क में है मैदान में अभूतपूर्व मेहनत कर रही है और दिन रात पार्टी को संगठित करने पार्टी कार्यो में भाग लेने पार्टी को और मजबूत करने के साथ साथ अधिकांशतया अग्रिम पंक्ति में ही नजर आती है जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो आदि आदि का भी भरपूर सहयोग इनको मिल रहा है।
अब देखना है कि इन तीनो की टक्कर मे कांग्रेस किसको मैदान में उतारती है यदि महिला आरक्षित सीट होती तब।
