पांवटा साहिब — बीते लम्बे समय से शहर का आम जन मानस डम्पर चालको के ताण्डव से परेशान हो गया है। स्थिति यह है कि बातापुल पर घरो के सामने 10 बजे से पूर्व ही जाम लगा देते है जिससे आम जन मानस का घरो से निकलना दूभर हो गया है। ऐसा एक वाकया बीते रोज देर रात्रि को हुआ जिसमें शहर का एक गणमान्य नागरिक घर से अपनी गाडी लेकर निकला और एक घन्टे तक जाम में फंसा रहा है हालांकि वहां पुलिस के यानि कि होमगार्ड के दो जवान उपस्थित थे किन्तु स्थानीय नागरिक को अपने घर से निकलने में काफी हूल हुज्जत करनी पडी।
ठीक थोडे समय के बाद बागरन चौक पर भी इन्ही डम्पर चालको के बीच मार पिटाई भी हुई लाठी डण्डे भी चले लोहे को रोडे भी चली जिसमें से एक ट्राला चालक नशे में टल्ली था जिससे अपने वाहन पर चढा भी नही जा रहा था जैसा कि वायरल वाीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
अब सवाल उठता है कि इन डम्पर चालको को किसकी शह है किसके इशारे पर तीव्र गति, नशे में वाहन चलाना आम नागरिक को रास्ता ना देना आदि आदि स्थानीय लोगो के लिये परेशानी का सबब है। और कानून व्यवस्था कोसरेआम ठेगा दिखाया जा रहा है। स्थानीय नागरिको की समस्या का अभी तक कोई स्थाई समाधान तक नही हो सका है। बल्कि डम्परो का विरोध करने वालो पर ही मुकदमे दर्ज हो रहे है। इस पूरे मसले पर जो कि शहर के आम नागरिक के लिये परेशानी का सबब है इस पर नेता चुप, मंत्री चुप, प्रशासन चुप, और भावी विधायक भी चुप सभी ने चुप्पी साध रखी है और जनता परेशान है। वायरल वीडियो में इन डम्पर चालको की गुण्डई सरेआम देखी जा सकती है।
