पीएनएन अपडेट :— ऐसे बचाई नाक।

पांवटा साहिब — अभी अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिवानी वर्मा की एकपोस्ट ने तहलका मचा दिया। मामला था वार्ड नम्बर 5 में आहूत की गयी बैठक का जिसमें शिवानी वर्मा जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा सिरमौर की अनदेखी करना ओर उनको सूचित करने का।

अपने अपमान से पीढित शिवानी वर्मा ने सवाल खडा करते हुए पूछ ही लिया कि जब में 15 वर्षो से लगातार सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थी तो मेरे ही वार्ड में हुई बैठक से मुझे क्यो नही बुलाया गया और ना ही किसी प्रकार की सूचना दी गयी।

यह बात जैसे ही पीएनएन ने पढी वास्तुस्थिति प्रकाशित करते हुए भाजपा की कथनी और करनी और आगामी रणनीति को प्रकाशित करते हुए भूतकाल में हुई कारगुजारियो से जनता को आगाह कर दिया यानि कि पोस्ट का पोस्ट मार्टम करते हुए सीटी स्कैन भी कर दिया।

जिसमें भाजयुमो के प्रमुख कर्ताधर्ता का व्यग्यात्मक लहजे में जवाब आया वही दूसरी ओर ​मण्डल प्रधान हितेन्द्र का बडा ही मार्मिक फोन आया जिससे पितामह का दिल पसीज गया।

अन्ततोगत्वा नई नवेली पार्षद ने वह बैठक की पोस्ट डिलीट कर दी और शिवानी वर्मा ने भी पोस्ट डिलीट कर दी।

किन्तु पितामह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की मान मर्यादा रखते हुए खबर डिलीट करता जो सत्य है वह जनता के सन्मुख रख दिया है जनता ही फैसला करेगी और जनता ही चुनकर भेजती है। जनता ही लोकतंत्र की सबसे बडी अदालत होती है।

ये रहा भाजयुमो के प्रधान का स्क्रीनशाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *