पीएनएन ब्रेकिंग :— धर्म परायण बेटी ने निभाया कर्तव्य। पिता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये हवन/यज्ञ

पांवटा साहिब — विधानसभा क्षेत्र पांवटा के हरदिल अजीज विधायक चौ0 सुखराम बीते काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज ​देहली स्थित बडे हास्पीटल से चला हुआ था। हालांकि काफी रिकवरी करचुके है किन्तु पिता की अस्वस्थता को देखते हुए उनकी बेटी नवनीत चौधरी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर यमुना तट पर रविवार को हवन एवं यज्ञ का आयोजन​ किया है जिसमें महामृत्युंजय मत्र मंत्रोच्चारण के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के अधिकांशतया पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ आदि आदि ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिये आहुतियां दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की सभी ने कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने कहा, “आदरणीय विधायक सुखराम चौधरी पाँवटा साहिब की जनता के दिल में बसते हैं। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए आज पूरा मंडल परिवार एकजुट होकर ईश्वर के चरणों में प्रार्थना कर रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रभु की कृपा से वे शीघ्र अति शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर हम सभी के बीच लौटेंगे।”

महायज्ञ के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारी, ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता, एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *