पीएनएन ब्रेकिंग :— नपा की ईट से ईट बजा दूंगा —— मजदूर नेता

पांवटा साहिब :— समाजसेवी एवं मजदूर नेता आज अनायास नपा प्रांगण पहूंच गये जब बीते चौबीस घन्टो से शहरभर के सफाई मजदूर जिसमें खासकर महिलाए अपने हक हकूक की लडाई के लिये जद्दोजहद कर रही थी। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने आकर मोर्चा सम्हाला और जमकर नपा कर्मियो खासकर ईओ व सुपरवाइजर के खिलाफ आग बबूला हुए और कहा कि यदि महिलाओ का शोषण और अत्याचार करना बन्द नही किया तो नपा की ईट से ईट बजा दूंगा और खुद हडताल पर नपा गेट पर बैठ जाउगा।

बताते चले कि भृष्टाचार में क्षेत्रवाद फैलाने में अव्वल नपा जिन ​महिला सफाई कर्मियो ने कोविड में अपनी जान जोखिम में डालकर समाजसेवा की थी उसी समय सभी सफाई कर्मियो को कोरोना वारियर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया था। और उन्ही कोरोना योद्धाओ के साथ नपा ने महिलाओ को परेशान करने की नीयत और ठेकेदारी प्रथा शुरू करने की नीयत से यह स्थानान्तरण पालिसी अपना दी। खासबात यह भी है कि पहली ही आम सभा में कई प्रस्ताव पास किए और सिर मुडाते ही ओले पड गये।

हालांकि अन्दरूनी सूत्र यह भी बता रहे है कि नपा में पनप रहे एक जयचन्द ने माहौल खराब कर दिया। साथ ही कुछेक सफाई क​र्मी अपनी सांठ गांठ बिठाने को कार्यालय में पार्षदो के साथ बैठक करते रहे और बाहर आकर अपने हित साधने को माहौल बनाते रहे।

प्रदर्शन कारी बाद दोपहर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहूंचे और ज्ञापन भी दिया साथ ही दर्जनो सफाई कर्मियो ने दो अक्टूबर से हडताल पर जाने का मन बना लिया और यदि मांगे पूरी नही हुई तो वह दिन दूर नही जब शहर भर में गन्दगी का आलम होगा। देखना होगा कि कभी कभार आफिस में हाजिरी देने वाले अधिकारी किस प्रकार इस मामले को निपटाते है।

उधर प्रदीप चौहान ने ऐलान कर दिया है कि यदि जस की तस स्थिति नही रखी गयी तो वे सफाई कर्मियो के हित में खडे है और खडे रहेगे। और जरूरत पडी तो हडताल पर भी बैठ जाऐगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *