पीएनएन ब्रेकिंग :— निष्ठा समर्पण और सेवा भाव का पर्याय है कुलदीप चौधरी।

पांवटा साहिब — वार्ड नम्बर 13 का उभरता सितारा कुलदीप चौधरी वर्तमान परिपेक्ष्य में नपा के सभी वार्डो के पार्षदो में सेवाभाव के नाम पर अव्वल प्रदर्शन कर रहे है। जब से शपथ ली है दूसरे ही दिन से लोगो के बीच लगातार सम्पर्क बनाए हुए है। और इतना ही नही अपने निजी खर्चे से लोगो की समस्याओ का निदान करने में भी कोई कोर कसर नही छोड रहे हेै। अभी हाल ही में वार्ड नम्बर 13 में सडक की समस्या थी। जैसे ही लोगो ने फोन किया एक फोन काल पर पहूंच कर समस्या का समाधान किया साथ ही स्थानीय लोगो ने ऐसा पार्षद देख और परख उसे आशीर्वाद भी दिया। इतना ही नही हीरपुर से निकलने वाले बडे वाहनो की समस्या देख आसपास का झाडियां कटवाई गयी और सम्बन्धित विभाग को भी विश्वास में लिया।

बुधवार को उन्होने अपने वार्ड मे घर घर जाकर लोगो की समस्याए सुनी शीघ्र ही समाधान का आश्वासन भी दिया। यह भी बताते चले कि शिवा कालोनी में बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या को भी एक फोन काल में त्वरित प्रभाव से समाधान किया और लगातार कई घन्टे तक खुद बारिश में भीगते रहे। साथ ही उनके वार्ड में घूमने वाले फेरी वाले कवाडी आदिआदि को हिदायत दी कि अपना पहचान पत्र प्राधिकृति अधिकारी द्वारा जारी किया गया अपने साथ रखे। क्यों कि आप लोगो की आड में चोरी उचक्के लोग घरो की रेकी करते है और आप लोगो को परेशानी होती है साथ ही वार्ड के लिये भी मुसीबत है। अत: अपना अपना आधारकार्ड, पहचान पत्र साथ रखे।

कुलदीप की दरियादिली यह रही कि किसी के साथ बदसलूकी नही की अपितु अनुशासन में रहकर प्यार से समझा दिया।

उनके इसप्रकार के कार्यो, जनसेवा की भावना, लोगो के प्रति समर्पण और बडे बुजुर्गो माताओ बहिनो का आशीर्वाद लगातार वे उन्नति की ओर अग्रसर है और वार्ड के लोग भी उन्हें अपना मसीहा मान रहे है।

यह भी सनद रहे कि भाजपा के जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में भी उनकी ऐन्ट्री इतने गजब की थी कि हर किसी के मुंह पर कुलदीप चौधरी का ही नाम था। वे तकरीबन एक सौ से अधिक महिलाओ को लेकर पूर्ण अनुशासित तरीके से पण्डाल पहूंचे ना कोई नारे वाजी और ना ही किसी वक्ता के भाषण में दखलन्दाजी, चुपचाप एक सौ महिलाओ को जमीन पर बिठाकर आला कमान के वक्तव्य सुने। जिससे समूचे शहर में उनकी भूरि भूरि प्रशंषा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *