मुम्बई :— इन्स्ट्राग्राम पर देश के प्रतिष्ठित और अन्तर्रराष्टीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सेलिब्रिटी के साथ अपनी फोटो डालकर एक अन्तर्रराष्ट्रीय स्तर का दलाल विदेश में बैठकर जिस्म फरोशी का धन्धा चला रहा है। यह शख्श कई कम्पनियां चला रहाहै और अपने मास्टर माइण्ड का इस्तेमाल करते हुए इसने अभी हाल ही में एक मैच मैकिंग कम्पनी भी खोल रखी है जिसमें व्यक्तिगत और गोपनीय महिलाओ और पुरूषो की करवाता है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट ओर एप्प बनाने के बाद से कुछ रकम अग्रिम तौर पर ले लेता है और बाद में सेवाए उपलव्ध ना करवाने पर उपभोक्ता को ब्लैकमेल करता है और उसकी व्यक्तिगत चैट की जानकारी सोशल मीडिया पर डालने और रिश्तेदारो को डालने की धमकी भी देता है ऐसे कई मामले प्रकाश मे आ चुके है जिसके स्क्रीन शाट सम्बन्धित थाना प्रभारियो को दिए जा चुके है औरइसी प्रकार के अन्य मामले में धारा 351 के तहत मामला भी पुलिस द्वारा दर्ज किया जा चुका है।
महाराष्ट्र में सनातन खतरे में :— देश की संस्कृति और सनातन की चादर पर काला धब्बा लगाने वाला यह युवक पैसे की चमक में देश के प्रधानमंत्री के साथ भी चित्र साझा करता हुआ नजर आ रहा है साथ ही देश की प्रख्यात महिला सेलिब्रिटी केसाथ भी इसके चित्र इसकी प्रोफाइल इन्स्टा पर देखे जा सकते है। किन्तु इसका मुख्य व्यवसाय मैच मेकिंग कीआड मे महिलाओ के जिस्म का सौदा करना और मोटी रकम वसूलना है।
साथ ही देश के ख्याति प्राप्त नेता अभिनेता और अभिनेत्रियो के दामन पर दाग भी लगा रहा है इन्ट्रा पर उनके साथ फोटो डालकर ताकि देश के अन्य सभ्य नागरिक भ्रमित हो। और युवाओ के भविष्य जिस्म फरोशी की ओर धकेल रहा है। जिससे शासन और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत आन पडी है।
स्थानीय प्रशासन और सरकार को इस ओर ध्यान आकष्ठ करना होगा ताकि देश की संस्कृति पर दाग ना लगे और हिन्दोस्तान का सनातन धर्म सुरक्षित रहे। साथ ही भाजपा सरकार और शिव सेना के आला कमान को भी इस मामले में पहल करनी होगी ताकि सनातन सुरक्षित रहे।
यह भी भी सनद रहे कि इस दलाल टाइप के व्यक्ति के खिलाफ मुम्बई के पुलिस रिकार्ड के अनुसार संख्या 2723/2026 केा धारा 351 के तहत मामला दर्ज भी दिया गया है।
