पीएनएन अपडेट :— सफाई कर्मियो की जद्दोजहद पर लाम्बा ने लगाया अर्ध विराम।

पांवटा साहिब :— नगर पालिका परिषद का पहना ही जनरल हाउस पार्षदो, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के गले की फांस बन गया। प्रथम जनरल हाउस में पास हुए प्रस्ताव में सभी वार्डो में सफाई कार्य कर रहे सफाई कर्मियो का स्थानान्तरण कर दिया गया था। जो कि सफाई कर्मियो के गले नही उतरा। सफाई कर्मी भडक गए और सूचना देकर हडताल पर चले गये। हालांकि मामला एसडीएम पांवटा तक पहुंच गया इतने में दो तीन बार नपा के खिलाफ जमकर नारेवाजी और होहल्ला के साथ साथ जमकर हंगामा काटा। मामला बढता देख शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था का आलम देख युवा नेता अवनीत लाम्बा ने मोर्चा सम्हाला और शनिवार को लगातार मैराथन बैठको का दौर जारी रहा। अन्ततोगत्वा लाम्बा ने सफाई कर्मियो के बीच से आठ प्रतिनिधि चुने और रेस्ट हाउस मे सभी कोरोना वारियर्स को जिन्होने अपनी जान हथेली पर रखकर कोरोना काल में भी अपने अपने काम पर डटे रहे को रेस्ट हाउस के वीआईपी रूम में बाइज्जत बिठाकर सभी समस्याओ को बारीकी से सुना और हल ढूढने का प्रयास किया उसके बाद कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में भी कई घन्टे तक बैठके चले और अन्त मे यह निर्णय निकलकर सामने आया कि सभी सफाई कर्मी जिस जिस वार्ड में काम करते है और चुने हुएपार्षद लिखकर देते है कि उनको सफाई कर्मी नही बदलने तो वे सफाई कर्मी उसी वार्ड में नियमित कार्य करते रहेगे। और यदि किसी भी सफाई कर्मी को कोई समस्या काम करने मे आती है तो वह लिखित तौर पर कार्यकारी अधिकारी के समक्ष अपनी परेशानी या शिकायत लिख कर दे सकता है। और यदि सुपरवाइजर किसी भी प्रकार का दुर्व्यहार या परेशान करता है तो उसकी भी शिकायत ईओ मेडम को लिखकर दे सकते है और साथ ही प्रात 6 बजे से 11 बजे तक की ड्यूटी रहेगी जिसमें सुपरवाइजर की भी 6 से 11 ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा ईएसआई आदि आदि की औपचारिकता पूर्ण करने के लिये सभी से आग्रह किया गया तो पेपर वर्क/दस्तावेज पूरे करके दे ताकि आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा सके। हालांकि अभी अन्तिम निर्णय सोमवार को आहूत होने वाले जनरल हाउस में ही होना है तब तक सभी सफाई कर्मी हडताल पर ही रहेगे। उसके बाद दोनो पक्षो की ओर से निर्णय लिया जाऐगा। अत: कहावत चरिर्तार्थ होती है कि …….”आगे आगे देखिये होता है क्या।” इस समूची प्रक्रिया के दौरान मजदूर नेता प्रदीप चौहान व दलित नेता अमित सफाई कर्मियो केसाथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *