पीएनएन ब्रेकिंग — कांग्रेसियो की कोरी फूं फां । बाजी मार गए भाजपार्ई । ट्रिगर प्वाईट रहा चहूंमुखी विकास।

पांवटा साहिब — चुनावी रण में हार जीत के बाद जो गोटियां फिट की जा रही थी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिये उस पर भाजपाईयो ने विराम लगा दिया जिसमें मुख्य भूमिका मण्डल प्रधान और समाजसेवी हेमन्त शर्मा की रही।

अभी एक दो दिनो पूर्व पांवटा के कुछेक कथित कांग्रेसियो ने वाकायदा पत्रकार वार्ता आहूत की थी जिसमें अपनी सरकार बनाने का दावा किया गया था। और उसी दिन रात को रायता फैला दिया गया। अपुष्ट सूत्र बता रहे है कि तू तू मै मै भी हुई और थप्पडवाजी भी हुई। बात तो यहां तक फैल रही है कि कूछेक नासमझ तुच्छ मानसिकता वाले लोग अपने साथ दो जीते हुए प्रत्याषियो को गुप्त स्थान पर ले गये और फोन भी बन्द करवा दिए गये। उन्ही लोगो को इस बात पर गुस्सा आ गया। उन लोगो ने चगुंल से निकलने के बाद सिर्फ और सिर्फ यह शर्त रखी कि उनके वार्ड में चहूंमुखी विकास हो किसी भी प्रकार के लेन देन से उन्होने स्पष्ट इंकार कर दिया। बस यही भाजपा का ट्रिगर प्वाइंट रहा कि हामी भर दी गयी । मण्डल प्रधान हितेन्द्र ने यह भी समझाया कि आगामी 2027 में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है जितना फण्ड शहर के विकास के ​लिये चाहिए मिलेगा। चौ0 सुखराम खुद शहर के विकास के लिये चिन्तित रहते है। मण्डल प्रधान ने दो समर्थित प्रत्याषियो से यह भी पूछा कि बीते साढे तीन सालो में पांवटा में क्या विकास हुए कौन से सडक बनी है। समर्थको को यह बात भा गई और भाजपा की झोली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आ गऐ वही दूसरी ओर वार्ड नम्बर 13 के कुलदीप चौ0 हालांकि एक निर्णय से नाखुश थे किन्तु उनके सलाहाकर सुनील चौधरी ने एक दिन पूर्व ही पत्रकार वार्ता में ऐलान कर दिया कि इतने बडे कुनबे में नाराजगी आदि चलती रहती है वे भाजपा के सिपाही थे भाजपा के ही सिपाही है और भाजपा केि ही रहेगे। उनका यह व्यान सुनकर भाजपाईयो के हौसले ओर भी बुलन्द हो गये तो बस उन्होने मंयक चौहान और इन्दरजीत सिंह मिक्का से बमुश्किल किसी प्रकार सम्पर्क साधा और गुरूद्वारा साहिब में गुरूमहाराज के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और कथित कांग्रेसियो को धोबी पछाड दे मारा जिससे वे इस राजनैतिक दंगल में चारो खाने चित्त दिखाई दे रहे है। और अखाडे मे धूल फांकते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *