पीएनएन ब्रेकिंग — मनोनीत पार्षद और प्रतिष्ठित व्यवसाई राजू को युवक युवती ने पीटा।

पांवटा साहिब :— बीते रोज टिम्बी निवासी प्रशान्त और साक्षी ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई और कांग्रेसी नेता राजू शाह के घर में घुसकर चोरी की जिसमें एक मोबाइल व तकरीबन तीस हजार रूपये की नकदी उडा दी। ये दोनो युवक युवती बद्रीपुर में कही किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहे है। इस चोरी की वारदात को टिम्बी निवासी युवक युवती ने घर का पिछला दरवाजा तोडकर अंजाम दिया।

जैसे ही राजू शाह ने उनके घर में हुई चोरी का पता लगाना शुरू किया इतने में युवक युवती आए और कहा कि आपका सामान कहा रखा है हम बताते है यह सुनकर राजू शाह उनके साथ हो लिये और अपने कमरे में ले जाकर दोनो ने राजू शाह की पग उतार दी दाडी पकड कर जमीन पर गिरा दिया और लात घूसो से पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो के बाद से सिख समुदाय में रोष देखा जा रहा है।

इधर जैसे ही थाना प्रभारी कुलवन्त सिंह को सूचना मिली उन्होने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका—ए—वारदात पर पहूंच कर राजू शाह को उनके चगुल से छुडाया और चोरी का सामान भी बरामद कर मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *