पीएनएन ब्रेकिंग :— 28 सितम्बर कों जुटेगा भाजपा का कुनबा रामलीला मैदान में।

पांवटा साहिब :— 28 सितंबर को पाँवटा साहिब में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है । यह जानकारी भाजयुमो के चरणजीत सिंह ने मीडिया को देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा पाँवटा साहिब के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पाँवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 28 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान पाँवटा साहिब में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। पाँवटा साहिब में आयोजित होने वाला जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं के सम्मान से उनका उत्साह और अधिक बढ़ता है।

28 सितंबर को रामलीला मैदान पाँवटा साहिब में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 28 सितंबर का सम्मेलन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की एकजुटता को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में दोनों मंडल के अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार, रमेश तोमर, महामंत्री रोहित चौधरी, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, अनिल सैनी, शिवानी वर्मा, चरणजीत सिंह चौधरी, अविनाश सैनी, संयम गुप्ता, सुरेश सैनी, राजेश चौधरी, सुरेखा चौधरी, शिक्षा रानी, प्रीतिका सैनी, राकेश राणा, सुंदर सिंह, पवन पटियाल, मोहन सहोता, तेजिंदर सहोता, निन्द्रो देवी, सर्वशक्ति भटनागर, राजेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, सुनील चौधरी, हितेन्द्र हितु, दीपांशु राणा सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *