पीएनएन ब्रेकिंग :— …..अब फरमान को शहर बदर करने की मांग।

पांवटा साहिब — बावर्दी पुलिस कर्मी से बदसलूकी, गाली गलौच, धक्का मुक्की, थप्पड़बाजी के आरोपी को हालांकि पांवटा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और दो दिन का पुलिस रिमाण्ड भी अदालत से लिया किन्तु स्थानीय जनता फिलवक्त पुलिस के साथ आकर खडी होगयी है। आरोपी फरमान को शहर से बदर किए जाने की मांग तूल पकड रही है।

शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी साजिद हाशमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि पुलिस को चाहिए कि इस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो और सख्त रूख अपनाया जाए साथ ही पुलिस और प्रशासन को बाहरी राज्यो से देवभूमि में घुसपैठ किए लोगो पर कडी निगरानी के साथ साथ इनकी पुलिस वैरीफिकेशन आदि आदिकी भी जांच होनी चाहिए।

इधर सेवा निवृत पुलिस ऐसो0 के पदाधिकारियो ने भी एक आपातकालीन बैठक आहूत की और मांग की सख्त कार्यवाही हो और शहर से बदर किया जाना चाहिए।

बताते चले कि पितामह बीते लगभग दो वर्षो से लगातार इस घुसपैठ वाले मुद्दे को समय समय पर उठाता चला आरहा है और प्रशासन के कान पर जूं तक नही रैगरही है और अब जब इतनी जुर्रत हो गयी कि बावर्दी पुलिस कर्मी के साथ जो भी घटनाक्रम हुआ उसने हिमाचल प्रदेश के साथ साथ समूचे शहर के बुद्धिजीवियो केमाथे पर चिन्ता की लकीरे ला दी है। और इतना सब कुछ होने के बावजूद भी यदि प्रशासन चुप्पी साधता है तो वह और भी अधिक शर्मनाक होगा।

यह भी बताते चले कि फिलहाल तिरूपति ग्रपु ने इस व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह भी बताते चले कि शहर की कई दवा कम्पनियो में बाहरी राज्य के लोगो को ठीक इसी तर्ज पर लेबर सप्लाई का ठेकेदार बना रखा है जो शहर के लिये नासूर बनने से कम नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *