पीएनएन अपडेट :— चुनरी खोलेगी राज आई आईएम में हुई संदिग्ध मौत के। विशेष जांच दल गठित।

पांवटा साहिब :— 20 अगस्त को आईआईएम धौलाकुआ में हुई प्रारव्ध शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत का राज एक चुनरी खोलेगी। हांलांकि प्रबन्धको अभिभावको ने दर्जनो सवाल दागे है। और पांवटा से जिला मुख्यालय नाहन में जाकर मीडिया से मुखातिब भी हुए। साथ ही सीबीआई जांच की भी मांग कर डाली थी। वही स्थिति को भांपते हुए एसपी सिरमौर ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित प्रभाव से एक विशेष जांच दल का गठन कर दिया है। जिसमें कि मानवेन्द्र ठाकुर दल का नेतृत्व करेगे। और जिला सिरमौर के जांबांज एक्सपर्ट पुलिस के अधिकारी व जवान मामले की तह तक जाऐगे जिसमें कि थाना प्रभारी माजरा कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी ASI आशीष कुमार, HC इन्द्रजीत, HC रोहित (प्रभारी साइबर सेल नाहन), HC कमाल खान व आरक्षी अशोक कुमार सदस्य होंगे। जिसे देखते हुए संकेत आने लगे है कि अब इस संदिग्ध मौत के मामले में दूध का दूध और पानी का पानी पुलिस करने के मूड में है।

इस पूरे प्रकरण में अधिकांशतया माता पिता के व्यान के प्रबन्धको की लापरवाही तो स्पष्ट तौर पर देखी जारही है किन्तु सवाल खडा होता है कि वह चुनरी थी किसकी। किसने पहूंचाई, कहां से खरीदी, किसके द्वारा पहुचाई कौन लेने या खरीदने गया था। प्रारव्ध के कमरे तक कैसे पहूंची और पंखे तक कैसे पहूंची कौन कौन उससमय कमरे में उपस्थित थे। हालांकि सभी सवाल अभी जांच के दायरे में है। विशेष जांच दल गठित होने के बाद अभिभावको ने राहत की सांस ली। किन्तु देखना बाकी है। कि कितना समय लगता है समूचे मामले का पर्दाफाश करने में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *