पांवटा साहिब :— शहर में विधानसभाई चुनाव की सरगर्मियो में इजाफा हो रहा है। वही भाजपा आगामी चुनाव की रणनीति को मध्येनजर रखते हुए दाव पर दाव खेल रही है यानि कि आगामी चुनाव शह और मात के दौर से गुजरने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता।
बताते चले कि आज पूर्व दोपहर मण्डल पांवटा की लगभग 36 पंचायतो के चुने हुए प्रधान एक स्थानीय होटल में एकत्र हुए जहां सर्व सम्मति से सभी प्रधानो ने रणवीर फौजी जो कि ग्राम पंचायत गोज्जर अडैहन से प्रधान निर्वाचित होकर आए है में अपनी आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए अपना प्रधान चुन लिया।
हालांकि अधिकांशतया पंचायतो में खुशी देखी जा रही है इस खास मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी अपनी खुशी जाहिर की। और एक दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए।
इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए रणवीर फैाजी ने कहा कि हालांकि अभी तक कांग्रेस सरकार द्वारा जो पंचायतो को विकास कार्य के लिये पैसा भेजा जाता है वही नही आया हैकिन्तु वे सभी पंचायतो के विकास के लिये वचनबद्ध है और पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पंचायतो के विकास कार्यो को प्रतिबद्धता से निभाऐगे और जनता ने जो उन पर विश्वास जताया है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने में कोई कोर कसर नही छोडेगे। इस मौके पर भाजयुमो के चरणजीत सिंह चौधरी व आंजभोज क्षेत्र के मण्डल प्रधान रमेश तौमर भी उपस्थित थे।
यह भी बताते चले कि रणवीर फौजी की माताश्री इसी पंचायत से पिछले पांच सालो में प्रधान रह चुकी है जो कि अपने आप में एक मिसाल कायम करती है जिसमें कि उनका मधुर व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और समाज में एक मृदुभाषी महिला की पहचान बनाई जिसके फल स्वरूप इस कार्यकाल में रणवीर फैाजी अच्छे मार्जिन से चुनाव जीते।
यह भी ज्ञात रहे कि बीते पांच सालो में दो मर्तबा जिला सिरमौर में अव्वल पंचायत का खिताब भी हासिल कर चुके है।
रणवीर फौजी ने बतौर पैरा कमाण्डो रहते हुए 18 वर्ष लगातार देश की सेवा की और अब सामाजिक सेवा में वही निष्ठा लगन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गांव वासियो ने उन पर विश्वास जताते हुए जीत का मुकुट पहना दिया और आज रविवार को उप मण्डल के सभी लगभग 36 प्रधानो ने उन पर विश्वास जताते हुए अपना प्रधान मान लिया और उन्होने सभी से वादा किया कि वे अपनी सेवाए निरन्तर गांव / पंचायतो के विकास के लिये वचनबद्ध है।
