पीएनएन अपडेट :— चोरी और सीनाजोरी ! टिम्बी के बंटी बबली गिरफ्तार।

This news is sponsored by Deep caterers, Chug & sons, dheer jewellers, cheap cloth house]

पांवटा साहिब — बीते रोज राजू शाह के साथ हुई वारदात के बाद थाना प्रभारी कुलवन्त ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले टिम्बी क्षेत्र के रहने वाले बंटी बबली को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया यह कार्यवाही पलक झपकते ही हुईऔर पुलिस को अपार सफलता मिली जिसमें कि यदि पुलिस और भी सख्ताई करे तो कई चोरियो का खुलासा भी होने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता।

बताते चले कि बीते रोज शहर के व्यवसाई पेट्रोल पम्प के मालिक के घर का पिछला दरवाजा तोड दोनो युवक युवती ने राजू शाह के घर में सेधमारी कर लगभग तीस हजार रूपये और एप्पल के मोबाइलो पर हाथ साफ कर दिया था। और धोखे से राजू शाह को अपने किराए के कमरे पर ले गये कहा कि आपका सामान जहां रखा है हम बताते है। राजू शाह इसलिये साथ चल पडे कि युवाओ के भविष्य से क्यो खिलवाड किया जाए। उनके किराए के कमरे जाकर नशे की आदी महिला ने राजू शाह को दाडी पकड कर मारना शुरू कर दिया उनकी पगडी भी उछाल दी जो कि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। इतने में अनायास थाना प्रभारी को सूचना मिली और वे बिना किसी देरी के मौका पर पहूंचे जहां राजू शाह को उनके चगुल से छुडाया इस वीडियो में एक महिला भी राजू शाह पर हाथ उठाती नजर आ रही है और युवक ने राजू शाह की बाजू पकड रखी है ताकि साथी युवती को मारपीट करने का मौका मिलता रहे और चोरी करने वाली महिला लगातार राजू शाह को बेरहमी से मार रही ​है।

सूत्र बता रहे है कि इन्ही बंटी बबली ने कुछ समय पूर्व विश्वकर्मा चौक के पास भी एक घर में घुसकर लगभग 72 हजार रूपये और कुछ सामान पर हाथ साफ किया था जिसकी शिकायत पांवटा पुलिस थाने में दर्ज बताई गयी है जिसकी पुष्टि होना आवश्यक हो गया है। यह भी पुलिस पूछताछ में जरूरी हो गया है कि कितने दिनो से यह लोग शहर में वारदातो को अंजाम देरहे थे और इनके साथ और कौन कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *