पीएनएन अपडेट :— टिम्बी की शातिर चोट्टी पुलिस गिरफ्त से बाहर ।

पांवटा साहिब — बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित बुजुर्ग व्यवसाई एवं पेट्रेाल पम्प के मालिक के घर अपने आशिक के साथ चोरी करने वाली शातिर चोरनी दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालाकि पुलिस दल पूरे दम खम के साथ मामला सुलझाने यानि कि कानून के हवाले करने में कोई कोर कसर नही छोड रहे किन्तु शातिर महिला कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने वाली इस बार भी पुलिस के हत्थे नही चढ पा रही है। हालांकि पुलिस ने कई जगह दविश भी दी है। छापेमारी भी की है और बीते रोज देर रात्रि तक पुलिस सुराग हासिल करने में जुटी हुई थी किन्तु महिला इतनी शातिर है कि अभी तक पुलिस के हाथ नही लगी है।

यह भी बताते चले कि सूचना आ रही है कि महिला पहले भी कई मर्तबा पांवटा साहिब में रहकर कई चोरियो की वारदातो को अंजाम दे चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट डाल रहे है और यह भी कह रहे है कि विश्वकर्मा चौक पर भी इसने 72 हजार रूपये की चोरी की थी और कुछ सामान भी ले उडी थी वह शिकायत भी पुलिस में दर्ज है।

ठीक इसी तर्ज पर अन्य इसी टाइप की महिला ने बद्रीपुर में एक कपडै वाले की दुकान में चोरी की थी जो कि सीसीटीवी में कैद हो गयी थी और जब दुकान मालिक ने पूछा तो उसे ही अपनी बहिन को बुलाकर हडकाने लगी कि हम तुझे झूठे केस में अन्दर करवा देगे और जब दुकान दार से सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो महिला सन्न रह गयी और हाथ पैर जोडने लगी आजकल वही महिलाऐ अधिकांशतया चर्चाओ में रहती है। और अपने आपको सेलिब्रिटी समझने लगी है। हालांकि मूलतया वे भी चोरनी ही थी।

बुजुर्ग प्रतिष्ठित व्यवसाई पर हाथ उठाने वाली महिला के आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस रिमाण्ड भी मिल चुका है। सम्भावना यह भी है कि यदि महिला शीघ्र ही पुलिस के हत्थे नही चढती है तो पुलिस कुर्की के आदेश भी अदालत से ले सकती है ऐसी सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता है।

इधर सिक्ख बिरादरी में लगातार रोश पनप रहा है। नगर पालिका के उपाध्यक्ष इन्दरजीत सिंह मिक्का भी लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है और लगातार बैठको का दौर जारी है। हर फटे में अपनी टांग फसाने वालेा के मुंह पर टेप लगी हुई है। जैसा कि सर्व विदित है।और लोगबाग चर्चाए कर रहे है अब क्यो नही सामने आ रहे यह एक सवाल बन कर खडा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *