पीएनएन ब्रेकिंग — राजनैतिक पकड में दम। लाम्बा के बढते कदम।

पांवटा साहिब — पांवटा की राजनीति में नया चेहरा उभरकर सामने आ गया है। चेहरा युवा है। तेज तर्रार है। डिप्लोमेटिक है । राजनैतिक समझदारी है। और इसके साथ साथ प्रदेश आला कमान से नजदीकियां भी है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बीते कुछ ही समय में देखने को मिला है किकांग्रेस की सरकार में अभी तक चार कबीना मंत्री अवनीत सिंह लाम्बा के यहां उपस्थित हो चुके है। राजनैतिक दृष्टिकोण से यदि सोचा जाए तो इशारा स्पष्ट है। कि आगामी समय में कांग्रेस कीओर से अवनीत लाम्बा नया और अच्छा चेहरा हो सकते है।

बताते चले कि कम उम्र में व्यावसायिक दृष्टि एवं राजनैतिक दृष्टि से अवनीत सिंह लाम्बा ने कई मुकाम हासिल किए है। आरम्भिक जीवन से ही एनएसयूआई से जुडे रहे और बीतते समयानुसार अपना कद इतना बढा लिया कि कबीना मंत्री बिना अवनीत सिंह लाम्बा के यहां चाय पानी किए वापस नही जाते। ऐसा भी नही है कि लाम्बा के यहां लोगो का हुज्जूम नही होता। मंत्री के आगमन से पूर्व ही सैकडो की संख्या में लोग, समर्थक, कांग्रेसी कार्यकर्ता, सामाजिक लोग नारे वाजी करते हुए देखे जा सकते है।

इतना ही नही यह भी बता दे कि बीते एक वर्ष से लगातार अवनीत सिंह लाम्बा सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी घर घर पहुूंचा रहे है। हालांकि कई मर्तबा मीडिया की सुर्खिया बनने से कतराते है किन्तु पता चला है कि गांव गांव घर घर जाकर सरकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने और लोगो/ कार्यकर्ताओ की एक छत के नीचे लाने के प्रयासरत है।

अब कांग्रेस की उलझन लगभग अन्तिम पडाव पर है चेहरा मिल गया है। और आला कमान का लगभग इशारा भी है। चेहरा युवा है दमदार है। डिप्लोमेटिक है, राजनैतिक समझदारी से भरपूर है। आर्थिक रूप से समृद्ध भी है। तेज तर्रार भी है और शानदार भी है। और लगभग तय भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *