पांवटा साहिब —विधानसभा क्षेत्र पांवटा एवं हरियाणा की सीमा से लगता गांव पल्होडी सरकार की गलत नीतियो और सौतेले व्यवहार के चलते पलायन को मजबूर है। यहां ना तो सडक है और ना ही पीने के पानी की कोईसुविधा है। स्कूल की दीवार कभी भी ढह सकती है और सैकडो पढने वालेे बच्चो के सिर पर मौत मंडरा रही है। एक आयुर्वेदिक हास्पीटल था उसके डाक्टर को भी वहां से हटा दिया गया है। बारिश के समय धान की फसल भी ग्रामीणो की बह गयी और गांव कीपंचायत को नाहन मे स्थानान्तरित करने की मंशा सरकार रखती है। आदि आदि कई गम्भीर समस्याओ को लेकर ग्रामीणो का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा0 बिन्दल की अगुवाई में एसडीएम पांवटा से मिला और एक ज्ञापन भी सौपा ।
बताते चले कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। ग्रामीण सरकार की गलत मंशा के चलते त्राहि त्राहि कर उठे है। आदि आदि आरोप डा0 राजीब बिन्दल ने लगाए है। मौखिक रूप से स्पष्ट किया गया कि हरियाणा में अवैध खनन के चलते तेज पानी काबहाव ग्रामीणो की फसल जमीन सहित बहा कर ले जाता है जिससे गांव के लोग भुखमरी के कगार पर है।
डा0 बिन्दल ने हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में एक पुल बनाने की योजना थी जिसके खम्बे खडे हो गये थे और लगभग दो से ढाई करोड रूपये लग चुके थे किन्तु जब से कांग्रेस सरकार आई है वह काम भी रोक दिया गया है। एक फारेस्ट की जमीन है वहां से भी रास्ता नही है। स्कूलो के लिये बच्चे खाले में होकर निकल कर जाते है। आदि आदि तकरीबन एक दर्जन से अधिक गम्भीर समस्याओ से ग्रामीण जूझ रहे है। किन्तु वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
डा0 बिन्दल ने चेतावनी दी यदि इन ग्रामीणो की समस्याओ पर गौर नही किया गया और काम शीघ्रातिशीघ्र शुरू नही किए गये तो एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाऐगा। डा0 बिन्दल ने बडे ही सजह स्वभाव से स्पष्ट रूप से और बडे ही अदब के साथ एसडीएम पांवटा के संज्ञान में यह गम्भीर विषय लाया और प्रदेश सरकार को ज्ञापन के माध्यम से आगाह भी कर दिया।
एसडीएम पांवटा आईएएस द्विज गोयल ने सभी समस्याओ को गम्भीरता से सुनते हुए सभी समस्याओ एवं मांगो को अपनी डायरी में नोट भी कर लिया और हर सम्भव सहायता और प्रयास के लिये वचनबद्ध भी हुए। और निस्तारण के लिये आश्वस्त किया।
