पीएनएन ब्रेकिंग — चौपट कानून व्यवस्था और विकास का पहिया जाम — डा बिन्दल।

This news is sponsoted by motocop, madame, elegance, sardarji mutton wale,

पांवटा साहिब — प्रदेश के दौरे से वापस लौटे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीब बिन्दल ने यहां पत्रकारो से विचार विमर्श करते हुए बात साझा की कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए है। वे चम्बा, नूरपुर मण्डी कांगडा शिमला सोलन और सिरमौर के दौरे के बाद स्थानीय धर्मशाला में ब्लाक पंचायत सदस्य कार्यशाला के आयोजन के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे।

उन्होने बताया कि प्रदेश में हालात खराब है आज कांग्रेस सरकार को दस माह के करीब समय हो गया और कांग्रेस के कार्यकाल में विकास तोपहिया थम ही गया है साथ ही कानून व्यवस्था भी बिगड गयी है। प्रदेश में आपराधिक मामलो में बढोत्तरी हुई है हमीरपुर काण्ड चम्बा काण्ड के अलावा प्रदेश के लगभग सभी जिलो बदमाश खुल्ला खेल मुरादावादी खेल रहे है। मुख्यमंत्री प्रदेश के खजाने का राग अलापते है और खुद कांग्रेसियो ने गत विधानसभाई चुनाव में लगभग सत्तर हजार करोड रूपये की गारन्टियां लोगो को दी थी। और लोगो को भ्रमित कर झूठी लोलीपोप दी झूठे आश्वासन और वादे किए पन्द्रह सौ रूपये प्रतिमाह महिलाओ के खातेा में डलवाने के​ लिये फर्जी फार्म भरवाए गये और सभी के सभी वादे और घोषणाऐ धराशाई हो गयी। दस माह का समय बीत गया है। औरएक भी गारन्टी पूरी होती दिखाई नही दे रही है।

बिन्दल ने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव मे भाई नरेन्द्र दामोदर दास मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने जा रहे है। और हिमाचल में झूठी गारन्टियां देने वाली सरकार को मतदाता सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर चुका है। भाजपा बिगडती कानून व्यवस्था और जो विकास का चक्का ही जाम करदिया है उस पर चुनाव लडेगी। बूथ स्तर पर भाजपा की तैयारियां लगभग पूर्ण होने पर है। और भाजपा की टीम पूरी तरह से कमर कस चुकी है। चाहे जब मर्जी चुनाव की घोषणा हो जाए। उन्हेाने कहा कि इधर आम मतदाता भी इसी फिराक में बैठा है कि झूठी वादे करने वालो और झूठी घोषणाऐ करने वालो को किस प्रकार सबक सिखाया जाए। जनता मन बना चुकी है। वे पूरे प्रदेश का दौरा कर जनता की नव्ज भी टटोल चुके है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *