शिमला :— शिमला में डीएसपी विजय रघंवंशी के साथ हुए कृत्य की जो कि उनके ही वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा करवाया गया उसकी समूचे देश में भर्सना हो रही है। सोशल मीडिया पर प्रिन्ट मीडिया इस कृत्य को इस खबर को प्रमुखता से उठा रहा है। इस काण्ड के बाद से डीजीपी की मानसिकता सर्वत्र उजागर हो गयी है। कि वे किस मानसिकता के व्यक्त्त्वि है। इतने बडे ओहदे पर पहूंचकर किसी भी व्यक्ति को इतनी संकीर्ण मानसिकता नही रखनी चाहिए उनके लिये सभी अधीनस्थ कर्मचारी एक समान होने चाहिए यदि किसी तीसरे व्यक्ति से खुन्नस है या आपको वहपसन्द नही है तो उसके अन्य कई तरीके होते है। किन्तु विजय रघवंशी जैसे ईमानदार, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ इसप्रकार की कार्यवाही ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
क्या है विजय रघवंशी :— विजय रघवंशी कुछ समयपूर्व पुरूवाला मे थाना प्रभारी के पद पर आसीन थेऔर उस समय की उनकी कार्य प्रणाली आजभी लोग यादकरते है। बेहद निष्ठावान, होने के साथ साथ उन्होने पांवटा की जनता को यह भी दर्शा दिया था कि पुलिस आम जनता की हिफाजत के लिये है। आम आदमी से मधुर व्यवहार, पूर्ण अनुशासन समाज के प्रति दायित्व समाज के प्रति जवाबदेही आदि आदि उन्होने पूर्ण तरीके से निभाया और इतना ही नही अपराधियो के प्रति जो भी पर्चे दिये अधिकांशतया सभी में सजा भी हुई यानि कि इतनी बारीकी से काम किया कि अपराधियो को सजा मिले यह उनकी कार्यकुशलता और उनकी कार्यप्रणाली का द्योतक है। और शिमला में भी पूर्ण अनुशासित होकर अपनी ड्यूटी कानिर्वहन कर रहे थे।
अब ऐसा क्या हो गया कि अपने किसी वरिष्ठ अधिकारी को वाहन में लिफ्ट दे दी तो बीच सडक पर उनकेवाहन को जप्त कर लिया जाए और पीएसओ कोभी हटा लिया जाए यह बात आम जन मानस के गले नही उतर रही है। खैर जो भी हुआ वरिष्ठ अधिकारी ने गलत किया अपने तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया अपने तुगलकी फरमान का परिचय दिया अपनी हटधर्मिता निभाई जो कि आम आदमी को प्रदेश की जनता को रास नही आ रही है। जैसा कि चेस्टरहिल्स में भृष्ट अधिकारियोने व्यवस्था परिवर्तन केनाम पर अपना उल्लू सीधा कियाऔर भृष्टाचार का इतिहास लिख दिया जो कि कभी भुलाया नही जा सकता है। मै यहां प्रदेश के पूर्व सरकारी वकील विनय शर्मा का दिल की गहराईयो से हार्दिक आभार प्रकट करना चाहूंगा कि उन्होने निडरता से निर्भयहोकर मामले को उजागर किया और लगातार व्यवस्था परिवर्तन की पोल भी खोल रहे है।
