पीएनएन ब्रेकिंग :— अधिवक्ताओ के पक्ष में भाजपा उतरी। पूर्व मंत्री पहूंचे समर्थन देने।

पांवटा साहिब — विधानसभा क्षेत्र पांवटा के दिग्गज राजनीतिकार पूर्व उर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक चौ0 सुखराम ने अधिवक्ताओ की मांग को जायज बताया है और कहा है कि वे इस मामले मेें सरकार से बातचीत करेगे। उनका कहना था कि यदि उनके भीवाहन का चालान तक हो जाताहै तो उनको भी 45 किलोमीटर दूर नाहन ही चालान भुगतने जानापडेगा। हाई कोर्ट ने जो आदेश जारी किया है यह तर्क संगत नही है। स्थानीय जनता की परेशानियो को बढाने वाला है। और आम जन मानस परेशान होगा।

बता दे कि बीते 13 अक्टूबर से लगातार पांवटा बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने हडताल कर दी है। कारण बताया जा रहा है कि प्रदेश हाई कोर्ट ने एक आदेश में लिखा है कि माजरा थाने के अन्तर्गत पडने वाला समूचे क्षेत्र के मामलो का निपटान नाहन अदालत में होगा। यह भी बताते चलेकि कुछ दिन पूर्व ही पांवटा में जनता की सुविधा के लिये जिला सत्र न्यायालय खोल दिया गया था और अब अनायास इस प्रकार से निर्णय से स्थानीय अधिवक्ताओ में रोष व्याप्त हो गया है। और हडताल पर चले गये है। हडताल आज 19वे दिन भी जारी रही।

बीते रोज अधिवक्ताओ ने शहरभर में जूलूस की शक्ल मे जोरदार प्रदर्शन भी किया था और सरेबाजार हाई कोर्ट मुर्दावाद और तानाशाही नही चलेगी के नारो से समूचा माहौल गुंजायमान कर दिया था। इससे पूर्व इलाके अन्य जन प्रतिनिधियो ने भी समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया था और आज भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज कहे जाने वाले पूर्व मंत्री भी समर्थन में उतर आए हैं शीघ्र ही शहर की अन्य संस्थाऐ भी हाई केार्ट के इस आदेश के खिलाफ समर्थन में उतरने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता। धीरे धीरे यह हडताल आन्दोलन का रूप घारण करती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *