पांवटा साहिब — आज पीएनएन की टीम वार्ड नम्बर 6 के दौरे पर थी वार्ड नम्बर 6 का चुनावी सूरते हाल कुछ इस प्रकार देखने को मिला कि वार्ड के दिग्गज कहे जाने वाले भाजपा पुराने चावल भाजपा प्रत्याषी सुमन गर्ग के साथ दिखे। इसमें खास बात यह भी देखी जा रही हे कि भाजपा ने वार्ड नम्बर 6 का प्रभारी भी भाजयुमो के चरणजीत सिंह उर्फ जोगा को बनाया है। चरणजीत के बारे में बताते चले कि चरणजीत सिंह को चुनावी दावपेच भी चौ0 सुखराम ने सिखाए है। और कई वर्ष चरणजीत सिंह चौ0 सुखराम के साथ चुनावी दंगल में रहकर दाव पेच सीखे है। अपने गुरू का वही तजुर्वा अपनाते हुए चरणजीत सिंह ने आज वार्ड नम्बर 6 में बिसात बिछा दी और वोटर लिस्ट लेकर टिक मार्क भी किए और पितामह को फोन पर बताया कि यह वार्ड को निश्चित तौर पर जीत रहे है अपितु आगामी समय में कांग्रेस को आल आउट की स्थिति में पहुचाने की रणनीति है। जिसके प्रयास जारी है।
चरणजीतसिंह ने प्रत्याषी सुमनगर्ग के साथ घर घर जाकर मतदाताओ से सम्पर्क साधा अधिकांशतया घरो में सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और पूर्व पार्षद को मतदाता कोस रहे है।
