पांवटा साहिब — चुनावी सरगर्मियो का पारा पूरे चरम पर है। आज दोपहर 11.00 बजे भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले चौ0 सुखराम के हनुमान के रूप में प्रख्यात चौ0 चरणजीत सिंह उर्फ जोगा नामाकंन प्रक्रिया को पूरा करेगे। वे वार्ड नम्बर 9 पातलियो से भारतीय जनता पार्टी के सशक्त दावे दार है।
बताते चले कि वे वार्ड नम्बर 6 नगर पालिका परिषद के पर्यवेक्षक के रूप मे पार्टी से जिम्मेवारी सौपी गयी है। यह भी सनद रहे कि चौ0 सुखराम को गत विधानसभाई चुनाव में चौ0 चरणजीत सिंह ने समूचे क्षेत्र से युवाओ को लामबद्ध कर दिन रात एक कर दी थी और विधानसभाई चुनाव में सुखराम को विजयश्री का ताज पहनाने में कोई कोर कसन नही छोडी थी यह भी सनद रहे कि विगत निकाय चुनावो में वे वार्ड नमब्र 4 से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गये थे और अपने धुर विरोधी कांग्रेस के प्रत्याषी को पटखनी दी थी।
भाजपा में वे चाणक्य की भूमिका निभाते है। और यह भी सनद रहे कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में अच्छी सकारात्मक, वैचारिक संघर्षशीलत और कर्मठता की पहचान रखते है। उनका एक वाक्य लोगो को बहुत ही भाता है कि ” कि जो वादा किया वह निभाया” और तन मन धन से निभाया।
चरणजीत सिंह किसी परिचय का मोहताज नही है। युवाओ में यारी दोस्ती, बुजुर्गो का सम्मान, माता बहिनो का परम आशीर्वाद आदि आदि से ओत प्रोत चरणजीत सिंह उर्फ जोगा अपनी एक अलग हीपहिचान रखते है और एक बार जो इनसे मिल ले उसके दिल में उतर जाते है। यह एक ऐसी और शानदार सख्शियत है जो निकट भविष्य में लोगो की पहली पसन्द होने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता है।
चरणजीत सिंह ने आम जन मानस से अपील की है कि 11.00 बजे नामांकन है। अधिक से अधिक संख्या में शहर को और भी उन्नति के कगार तक पहूंचाने मे उनका सहयोग करें और जो बीते साढे तीन वर्षो में शहर का जो हाल हुआ है उसे सुधारने में अपनी जिम्मेवारी समझे अधिक से अधिक मतदान करे और सोच समझ कर मतदान करे।
