पांवटा साहिब — पूर्व उर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक चौ0 सुखराम ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुरूप आजगिरीपार क्षेत्र में विशाल प्रदर्शन किया जिसमें सैकडो की संख्या में भाजपा के पदाधिकारियो के साथ साथ गांव के तमाम प्रतिनिधि व आम जन मानस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
मामला प्रदेश सरकार की पांवटा उपमण्डल को लेकर अनदेखी व सडको की दुर्दशा को लेकर उपजा था जिससे आमजन परेशान था। इस मामले पर हालांकि सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो आम लोगो के द्वारा अपने अपने स्तर पर डाले जा रहे है किन्तु सरकार और स्थानीय बी ग्रेड के नेताओ के कानो पर जूं तक नही रेग रही।
आमजन की समस्या को देखते हुए चौ0 सुखराम ने तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ही स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से सूचित कर दिया था साथ ही सात दिन का अल्टीमेटम दे दिया था किन्तु मात्र लीपापोती के कुछ भी नही हुआ मिट्टी से भराव करने के कारण पैदल चलने वालो को और भी परेशनियो का सामना करना पड रहा है।
यह भी बताते चले कि बीते चार वर्षो में एक भी सडक का निर्माण नही हुआ है। स्थिति बद से बदतर हो चली है।
इससे पूर्व भी विधायक बनने की आकांक्षा पाले हुए मुठ्ठीभर लोगो ने एक निर्दलीय चुनाव जीती महिला प्रत्याषी का चेहरा सामने कर आवाज उठाने का प्रयास किया था जिसमें महिला को पीछे धकेल खुद फुदक फुदक कर मीडिया में व्यानवाजी करते दिखाई दिए।
चौ0 सुखराम के लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ध्यान आकृष्ट करते हुए याद दिलाया कि वे भी यहां आए थे और वादा करके गये थे किन्तु वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुए।
हालांकि यहां पाठको को यह भी बताते चले कि लोनि मंत्री यदा कदा फेस बुकपर हिमाचल के विकास की लम्बी लम्बी डीगे हाकते अक्सर पाए जाते है किन्तु धरातल पर कितना काम होता है वह तो जग जाहिर ही है।
