पीएनएन ब्रेकिंग — चुनावी हलचल :— हल्के में ना ले वार्ड नम्बर 1 के इस जुझारू को।

पांवटा साहिब — चुनाव के प्रथम चरण में चुनाव प्रचार बीते कई दशको की भांति इस वर्ष 2026 में दिलचस्प और संवेदनशील हो चला है। आज हम बात करेगे वार्ड नम्बर 1 की। इस वार्ड से तत्कालीन चेयरपर्सन निर्मल कौर मैदान में और खास बात है कि पूर्व उर्जा मंत्री की खासमखास है उर्जा मंत्री समेत सम्पूर्ण भाजपाईयो को उनको समर्थन है।

यह भी सत्य है कि उनके आगे वार्ड से कोई भी व्यक्ति उनके विरोध में चुनाव लडने की ख्वाबो में भी नही सोचता किन्तु अबकी बार एक युवक ने वार्ड मेें आकर उनके सामने राजनैतिक ताल ठौक दी है। यह अपने आप में ही एक बडी बात है। इसका मतलब स्पष्ट है कि निर्मल कौर के खिलाफ लोगो के दिलो दिमाग मेंअबकी बार एन्टी इन्क्मबेन्सी पनप चुकी है।

अभी हाल ही में चरणजीत सिंह एवं हिमाचल सेवादल ने वाकायदा पत्रकार वार्ता कर उनका समर्थन कर दिया है। युवाओ की भीड उनके साथ है। जिनका नाम अवतार सिंह गोल्डी है। वे पहले हिमाचल सेवा दल के प्रधान भी रह चुके है औरलोगो के सुख दुख के साथी माने जाते रहे है। उनका भूतकाल जैसा भी रहा हो। हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढाव बदलाव आदि जीवन में आते ही रहते है जैसे कि अवतार सिह गोल्डी के जीवन मे आए किन्तु वे अपनी गति से चलते रहे और जीवन के हर ज्वार भाटा को सहजता से झेला और अपनी मधुर वाणी से लोगो के दिलो में छाप छोडी जिसका परिणाम यह निकलकर आया कि वे आज भाजपा की एक दिग्गज जो कि आर्थिक रूप से समृद्ध है जो चुनावी मैदान मे चुनौती दे डाली। और अन्दरखाते उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है। जो किसी से छुपा हुआ भी नही है। अब परिणाम तो भविष्य के गर्भ मे छुपा हुआ है। किन्तु जो भी हो युवा उम्मीदवार अवतार सिंह गोल्डी की हिम्मत पर दाद तो देनी ही पडेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *