पांवटा साहिब — अबकी मर्तबा वार्ड नम्बर 1 पर सभी बुद्विजीवियो की पैनी नजर है ओर वार्ड में दिलचस्प मुकाबला है जहांएक ओर अवतार सिंह गोल्डी को एक छोटे से तमंचे के रूप में देखा जा रहा है वही दूसरी ओर निर्मल कौर एक रसूखदार आर्थिक रूप से समृद्धशाली महिला है।वार्ड नम्बर 1 भांजपा का गढ माना जाता रहा है। और खासबात यह भी है कि इस वार्ड में निर्मल कौर के सामने किसी की भीखडे होने की हिम्मत नही है और उनके सामने चुनावी रण में उतरने वाले को पूर्वाभान होता है कि हार तो पक्की है।
किन्तु अबकी मर्तबा हिमाचल सेवादल के प्रमुख रहे अवतार सिंह गोल्डी ने ताल ठौकी है। जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है युवाओ के दिल की धडकन है गरीबो के हक हकूक के लिये जान की बाजी लगाने से भी पीछे नही हटते। बहुत बडा युवा वर्ग का उनको समर्थन मिल रहा है और खास बात यह भी है कि 24 घन्टे सातेा दिन हर समय उपलव्ध है। और इससे भी ज्यादा हैरत की बात यह भी है छोटा व्यक्ति हो या बडा यानि कि गरीब हो या अमीर गोल्डी उनके घरेलू काम भी अपने घर परिवार का काम करने को आतुर रहते है। मसलन गैस खत्म जाए तो लोग गोल्डी को फोन करते है कि भाई घर में सिलैण्डर खत्म हो गया है इन्तजाम कर। यह भी कहते है किघर के किचन की नाली जाम हो गयी है प्लम्बर का इन्तजाम कर यानि कि घर के पुरूष किसी काम से बाहर गये है तो वह व्यक्ति गोल्डी को फोन कर जिम्मेवारी सौपते हैऔर गोल्डी उस काम को अपना ही काम समझकर पूरा कर देते है उनकी यही अदा यही फितरत और यही आदत समूचे वार्ड को अपना ही घर समझ निपटाते है जिससे अन्दरूनी तौर पर अवतार सिंह गोल्डी वार्ड का सपूत बन कर उभरे है।
और इस स्थिति में जब कि सामने झांसी की रानी की भांति अपना किला सम्हाल कर बैठी निर्मल कौर मैदाने जंग में हो तो इतनी हिम्मत भी करना उनके सामने खडा होना यानि कि चुनाव लडना एक हिम्मत का काम है और खास बात यह भी है कि गोल्डी को पर्दे के पीछे कई हस्तियां जुटी हुई है। गोल्डी का कहना है कि मेरी जीत भी वार्ड के लोगो के चरणो में होगीऔर मेरी हार भी वार्ड के लोगो के चरणो में ही होगी। यदि मतदाता वार्ड की जनता आशीष देती है तो 24 घन्टे सातो दिन लोगो की सेवा मे ही जुटा रहूंगा चाहे हार हो या जीत।
