पीएनएन ब्रेकिंग — फर्जी वोटो के आधार हो रहे पांवटा में निकाय चुनाव। फर्जी वोटो की भरमार।प्रशासन चौकन्ना । शिकायतो की भरमार।

पांवटा साहिब — वर्ष 2026 के निकाय चुनाव अबकी मर्तबा फर्जी मतो के आधार पर हो रहे है। इस बात का खुलासा वार्ड नम्बर 9 के प्रत्याषी इन्दरजीत सिंह मिक्का ने वाकायदा पत्रकार वार्ता आयोजितक करते हुए खुलासा कर दिया है। उन्होने पीएनएन को स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत तौर पर भी व्यान दिया कि बाहरी विधानसभा क्षेत्र के एक फर्जी ठेकेदार ने फर्जी तरीके से अपने नातेदार रिश्तेदार गांव वासियो के यहां वोट बना डाले है। उनका चुनाव लडने का मन नही था किन्तु अनायास ही लोगो के आग्रह पर वे मैदान उतरे सोचा सब कुछ ईमानदारी और सच्चाई के साथ होगा किन्तु शातिर किस्म के लोगो ने पहले से ही बडे स्तर पर फर्जीवाडा कर रखा है।

इन्दरजीत सिंह मिक्का ने वाकायदा एक लिखित शिकायती पत्र रिटर्निग अफसर को दिया है जिसमें उन्होने वोटर का नाम, गांव कानाम, वोटर संख्याऔर मकान नम्बर तक लिख दिया है और वही वोट वार्ड नम्बर 9 में भी दर्शाया जा रहा है। इसका सीधा सीधा असर निष्पक्ष चुनाव पर पडता दिखाई दे रहा है।

ठीक इसी तर्ज पर वार्ड नम्बर 7 में भी लगभग 150 के करीब फर्जी वोट बनावाये गये है। वही वार्ड नम्बर 13 में भी फर्जी वोट बनावाये गये है। इसके अलावा एक बात और भी सामने आ रही है कि वार्ड नम्बर 5 मे जो लोग बोनाफाइडी हैऔर लम्बे अरसे से वहां वोट डालते चले आरहे है उनके वोट वार्ड नम्बर 7 में कैसे और क्यो हस्तान्तरित करवाए गये यह एक बडा सवा​लिया निशान उन शातिर बदमाश नेताओ की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है कि किस लालच में इतना बडा धोखा मतदाताओ केसाथ चुनाव आयोग के साथ और लोगो के साथ क्यो।

अब प्रशासन को देखना है कि क्या फर्जी मतदान होने देते है या कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करते है। जिसका जहां राशनकार्ड हो वह वही मत डाले यह भी निष्कर्ष जिलाधीश एवं चुनाव आयोग आदेश जारी कर सकता है। वार्ड नम्बर 1,5 7 9 11 आदि वार्ड सम्बेदनशील वार्ड है। इन वार्डो में फर्जी मतदान होने के आसार प्रबल है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा और चौकन्ना रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *