पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड नम्बर 11 —— थोथे वादे, झूठी घोषणाऐ, बाते हवा हवाई। कांग्रेसियो की।

पांवटा साहिब — शहर के वार्ड नम्बर 11 में बडी ही हास्यास्पद बाते देखने और सुनने को मिल रही है जिनकी चर्चा सर्वत्र हो रही है। हैरत की बात है जिन लोगो ने बीते तीन दशको से वार्ड की शक्ल तक नही देखी वह वार्ड में जाकर लोगो के समक्ष थोथे वादे, झूठी घोषणाए व हवा हवाई बाते करने से बाज नही आ रहे है। जिनका मुख्य काम दलाली और सिर्फ दलाली करना है वे वार्ड के लोगो को आश्वस्त कर रहे है कि वार्ड में एक आफिस खुलवा देगे ताकि आप लोगो को नगर पालिका तक जाने की जरूरत ना पडे। यह सुनकर मतदाता तो रिझे नही अपितु कईयो ने झूठी बाते सुनकर जो वोट मिलने भी थे उन पर कांटा मार दिया और कल्टी मार गए। अब सवाल उठता है कि कांग्रेसी दो बार वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुके है किन्तुवार्ड मे क्या क्या काम हुए यह किसी से छुपा हुआ नही है। वार्ड और भी ज्यादा अवनति की ओर धकेल दिया गया। जिसप्रकार कांग्रेस सरकार ने पूरा प्रदेश कर्जे में डुबाकर समूचे प्रदेश की जनता को त्राहिमाम त्राहिमाम करवा दिया वही स्थिति समूचे पांवटा की करवा दी।

और बात करे भाजपा प्रत्याषी की तो वार्ड के लोगो को / मतदाताओ को यह बात अपने दिलो दिमाग में बिठा लेनी चाहिए कि बीते साढे तीन साल में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ क्या क्या खिलवाड किए है यह भी किसी से छुपा हुआ नही है। समूचे शहर में सडको की हालत खस्ता है। फ्री बिजली देने का वादा किया था वह भी झूठा निकला हर वस्तु पर सेस नामक टैक्स लगा दिया प्रदेश की जनता की खून पसीने की कमाई को सरकार लूटने मे जुटी हुई जिसका सिर्फ और सिर्फ एक ही कारण है कि आगामी 2027 में सत्ता तो हाथ से जा रही है तो जितना भी हो लूट सके तो लूट वाली पालिसी अपनाई हुई है।

यह भी बताते चले कि आगामी 2027 में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से हिमाचल में सरकार बनाने जारहरी है। और विश्व की सबसे बडी और अनुशासित पार्टी ने हिमाचल के पांवटा साहिब में जिन जिन प्रत्याषियो पर अपना विश्वास जताया है वह प्रदेश और शहर की अवाम के लिये खुशी की बात है ताकि भाजपा का ही चेयरमैन बने और ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर सुन्दर से सुन्दरतम की ओर अग्रसर हो।

इसीलिये वार्ड नम्बर 11 से विश्व की सबसे पार्टी राजनैतिक पार्टी और अनुशासित पार्टी के साथ साथ भाजपा प्रदेश आला कमान सहित स्थानीय नेताओ ने कृष्णा धीमान पर विश्वास जताया है जो कि भाजपा की एक सच्ची सिपाही है और भाजपा के किसी भी आयोजन में अनुपस्थित नही रही है। पर अपना विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी दीगर बात है गत कार्यकाल में वे बेदाग रही उनकी चादर पर कोई दाग नही है हां यह भी सत्य है कि कूछेग गलत लोगो के दाए बाए रहने से उनकी छवि पर असर पडा किन्तु भाजपा ने अन्दरूनी तौर पर सभी तत्थ्यो की पडताल के बाद उनको क्लीन चिट दी और फिर दोबारा से उनको मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया उसके बाद 2026 के निकाय चुनाव में उन पर विश्वास जताया ये उनकी सच्चाई, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच का परिणाम है कि उनको फिरसे भाजपा ने उम्मीदवार बनाया जिससे यह भी स्पष्ट होता है कि वे बेदाग थी, बेदाग है और निकट भविष्य में भी बेदाग रहेगी।

अत:वार्ड नम्बर 11 के मतदाताओ को यह सोच समझ कर चिन्तन करके मनन करके यदि अपने वार्ड की बेहतरी के लिये सोचते है तो निकट भविष्य में भाजपा हीसत्ता मे आ रही है और शहर के प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याषी के बारे मे विचार विमर्श कर ले अपना वोट जाया ना जाने दे।??

और यह भी बताते चले कि कृष्णा धीमान को बढचढ कर लोगो का प्यार, बुजुर्गो का आशीर्वाद महिलाओ का आशीर्वाद युवाओ का साथ मिल रहाहै खास बात यह भी है कि जो लोग राजनीति मेे अपने आपको दिखाना या सम्मलितहोना नही चाहते है वे चुपचाप घर में बुलाकर नोटो की मालाओ से उनका स्वागत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *