पीएनएन ब्रेकिंग :— भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न। कार्यकर्ताओ मे उर्जा,उमंग, उल्लास के साथ साथ संकल्प, और अनुशासन भर गए l

पांवटा साहिब — शहर के निजी होटल में भाजपा द्वारा आयोजित पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी विधानसभाई चुनावो के मध्येनजर कार्यकर्ताओ मे नया जोश नई उमंग उल्लास, अनुशासन, देशभक्ति केसाथ साथ नया तराना, व्यवस्था, व्यवहार आदि आदि से ओपप्रोत सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के बाद भाजपा जमीनी स्तर पर राजनैतिक युद्ध के लिये पूर्ण रूपेण तैयार दिखाई दे रही है। जिस प्रकार का उल्लास, प्रबन्धन और व्यवहार के साथ साथ देशभक्ति से सम्बन्धित वक्ताओ ने मंच से कार्यक्रर्ताओ में जोश भरा वह सुनने और देखने के काबिल था। हालांकि भाजपा का यह कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ केलिये था किन्तु मीडिया को इससे दूरी बनाए रखा गया। हालांकि प्रतिदिन पत्रकार वार्ता कर सांसद एव प्रदेशाध्यक्ष द्वारा मीडिया को ब्रीफिंग दी गई किन्तु दोनो ही नेता मीडिया के कुछेक सवालो पर बगले झाकते नजर आए और अन्ततोगत्वा यह भी कह गये कि बस बहुत हो गया। इस मीडिया ब्रीफिंग में एक सच्चाई जरूर सामने आई वह थी वर्तमान सरकार की कारगुजारियो को उजागर किया किन्तु जमीनी स्तर पर भाजपाई प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने में बीते लगभग चार वर्षो से नदारद ही पाए गयें। सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेशाध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को जमकर लपेटा जो कि हकीकत बयां कीऔर जनता के साथ किए गये वादो को गिनाया कि क्या क्या झूठे और थोथे वादे कर यह सरकार बनी है जिसने युवाओ केसाथ साथ महिलाओ को भी धोखा दिया।

भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर बहुत ही सादगी पूर्ण रहा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ कार्यकर्ताओ में जोश उमंग और उल्लास के साथ साथ अनुशासन भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *