पांवटा साहिब :— वार्ड नम्बर 5 की दमदार निर्दलीय प्रत्याषी हरविन्दर कौर का यह अन्दाज सभी को भा गया ना कोई ढोल और ना ही कोई नगाडा साधारणतया आपसी भाई चारे की बुनियाद को कायम करते हुए उन्होने निर्वाचन अधिकारी के सन्मुख पेश होकर नामांकन भर दिया और वार्ड की ओर प्रचार के लिये निकल पडी।
बताते चले कि हरविन्दर कौर दो बार इसी वार्ड से चुनाव जीत चुकी है। उनके साथ कांग्रेस के युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने बतौर पडोसी होने का सच्चा धर्म निभाया लाम्बा ने बताया कि यह चुनाव पार्टी सिम्बल परनही हो रहे आपसी भाई चारा पडोसी होने का वे धर्म निभा रहे है और तहे दिल से बहिन हरविन्दर कौर के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे है।
वही दूसरी ओर वार्ड से भी लगातार खबरे और सूचनाए आ रही है कि हरविन्दर कौर का ग्राफ बढत की ओर है यह भी बताते चले कि यह वार्ड बेहद शिक्षित लोगो से भरा हुआ है यहां अधिकांशतया बुद्धिजीवी वर्ग रहता हेै और बुद्धिजीवियो की सामाजिक कार्यकर्ताओ की भरमार है। इसीलिये वार्ड के लोगो की पहली पसन्द ही हरविन्दर कौर हो रही है। वही यह भी सनद रहे कि हरविन्दर कौर बेहद सामाजिक और शिक्षित प्रत्याषी है जो वार्ड को ही अपना परिवार मानती चली आई है। और लोगो के हर दुख सुख मे शरीक होकर अपनी सामाजिकता का निर्वहन करती है।
