पांवटा साहिब :— भाजपा की नीति और कथन का अबकी मर्तबा ऐसा उदाहरण देखने को मिला है जिससे कि भाजपा की रीढ की हड्डी कहे जाने वाली बिरादरी और वार्ड नम्बर 13 में से चुनावो में सदैव बढत दिलवाने वाले लोग ही इस निर्णय से नाखुश होकर बीती देर रात्रि में भी एकजुट होकर नारेवाजी करने लगे और निर्दलीय प्रत्याषी के तौर पर कुलदीप चौधरी को मैदाने जंग में उतार दिया।
बताते चले कि कुलदीप चौधरी ने निकाय चुनाव में अपने वार्ड नम्बर 13 से मजबूत दावेदारी पेश की थी जिसे कि पार्टी के कुछ लोग नही चाहते थे ऐसे में चौधरी सुखराम भी इस वार्ड में सुलह करवाने पहूंचे किन्तु बात नही बनी अन्ततोगत्वा मताधिकार का प्रयोग किया गया जिसमें चौ0 कुलदीप को 167 मत प्राप्त हुए तो ऐसे मे दावेदारी उनकी ही बनती थी किन्तु भाजपा के आला नेताओ ने मात्र 9 मत प्राप्त करने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया और कुलदीप चौधरी की कमर में राजनैतिक छुरा घौप दिया।
पार्टी द्वारा आहूत पत्रकार वार्ता केबाद वार्ड के लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर था और आनन फानन मे सैकडो की संख्या मे लोग एकत्र हो गए जिसमें युवा, महिलाए, बुजुर्ग लोग भी शामिल थे ओर वहां जोरदार तरीके से नारेवाजी हुई । ऐन मौके पर मीडिया के लोग भी पहूचे और लाइव टेलीकास्ट किया जिसमे वार्ड के लोग आग बबूला होते स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते है।
सनद रहे कि कुलदीप चौधरी बीते लम्बे समय से अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिये लालायित है किन्तु हर बार राजनैतिक दृष्टिकोण से उनका कत्ल कर दिया जाता है और इस बारतो हद ही हो गयी जब सब कुछ स्पष्ट था और कुलदीप चौधरी संयमित होकर अपने बडो का मान सम्मान रखते हुए वोटिग पर भी राजी हो गए तो ऐसे में उनके साथ धोखा/ गद्दारी करना बेमानी हो जाता है और यह निर्णय वार्ड के लोगेो के गले नही उतरा और आक्रोश पनप गया। अब देखना होगा कि कुलदीप चौधरी कितने संयमित होकर अपने पक्ष में बने इस माहौल को भुनाने में कामयाब होते है।
