पांवटा साहिब :— अभी अभी हाल ही में आहूत की गयी भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव की पत्रकार वार्ता में भाजपा की कई दिग्गज हस्सियां नदारद पाई गयी। हालांकि पूर्व उर्जा मंत्री की तबियत नासाज होने के कारण वे नही आ सके उनका इलाह दिल्ली से चला हुआ है किन्तु भाजयुमो केचरणजीत सिंह, रेाहित चौ0महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा आदि आदि भी नदारद पाए गये। जिससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा में अन्दरूनी तौर पर सब कुछ ठीक नही है। कही ना कही कलह की बू आरही है। यह भी सूत्र बता रहे है कि यह कलह प्रत्याषियो के चयन को लेकर है। देखना होगा कि आला कमान इस अन्दरूनी खुदी हुई खाई को चुनाव से पहले कैसे पाटता है। और यही हाल रहा तो कई वार्डो में मटियामेट होने की सम्भावनाओ से भी इंकार नही किया जा सकता।
पीएनएन ब्रेकिंग :— भाजपा की पत्रकार वार्ता में कई दिग्गज नदारद। अन्दरूनी कलह की बू।
