पांवटा साहिब — जमीनी स्तर पर काम करने वाली देश की सबसे बडी पार्टी की निकाय चुनावो को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चली है जिसमें कि प्रत्याषियो को चयन भी किया जा चुका है। सभी प्रत्याषियो को साथ लेकर भाजपा निकाय चुनावो का डंका बजा देगी ऐसी सूचना मिली है।
सनद रहे कि कांग्रेस को अपनी कथनी और करनी के अनुसार निकाय चुनावो के लिये दमदार प्रत्याषी ढूढने में मशक्कत करनी पड रही है। यह चुनाव किसी मायने में सरकार का सेमी फाइनल माना जाता है। और ऐसे में स्थानीय स्तर पर स्थानीय नेताओ को परेशानी का सामना करना पड रहा है अभी तक मण्डल प्रधान को लेकर कांग्रेस मे गहमागहमी चली हुई है। देखना होगा कि इन विकट परिस्थितियो में कांग्रेस किन किन दमदार प्रत्याषियो को मैदाने जंग में उतारती है जो भाजपा के दमदार प्रत्याषियो को टक्कर दे सके। यह भी बताते चले कि वार्ड नम्बर 5 और वार्ड नम्बर 12 भाजपा के लिये आसान डगर नही है। जैसा कि हवाओ के रूख से पता चल रहा है।
