पांवटा साहिब — शहर में चुनावी माहौल गरमा गया है। बीती रात वार्ड नम्बर 1 जमकर तू तू मै मै हुई है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखाा गया है। ठीक इसी प्रकार की स्थिति वार्ड नम्बर 9 व 10 में भी बनी हुई है। वार्ड नम्बर 5 में भी यही स्थिति है। वार्ड नम्बर 9 में बीते एक माह से लगातार दारूबाजी अययाशी चल रही है किन्तु प्रशासन लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुआ है इस वार्ड में लगभग 150 फर्जी वोट बनाए गये है। मतदाताआ को लुभाने के लिये चिकन मटन व दारू का खुलकर प्रयोग हुआ है । और हो भी रहा है। हस्ताक्षरित शराब की पर्चियां भी बांटी गयी है। जिसका संज्ञान लेते हुए इन्दरजीत सिंह मिक्का ने जोरदार फील्डिग लगा दी है ताकि चुनाव में गडबडी ना हो और फर्जी मतदाता दूसरे विधानसभा क्षेत्र से निकाय चुनाव को प्रभावित ना कर सके।
इस बारे में अभी अभी थोडी देर पहले अतिरिक्त जिलाधीश एल आर वर्मा से बातचीत हुई उन्होने बतायाा कि उनके संज्ञान में मामला आ गया है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। यह भी बताते चले कि इन फर्जी मतदाताओ की एक शिकायत आईएएस अधिकारी द्विज गोयल से भी की गयी है। साथ ही जिलाधीश सिरमौर के संज्ञान में भी लाया गया है। जिलाधीश ने भी शान्ति पूर्वक मतदान करवाने और अतिरिक्त पुलिस बल भेजने का आश्वासन दिया है। और साथ ही एक पत्र स्थानीय रिटर्निंग अफसर को भेज दिया गया है। ताकि चुनाव आयोग द्वारा बनाए गये नियमो उप नियमो और कानून की अवहेलना ना हो। प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। कि फर्जी मतदान ना हो सके।
प्रशासन की तैयारियो को देखते हुए आभास हो रहा है कि फर्जी मतदाता जिनके अपने गांव में भी वोट है और पांवटा में फर्जी तरीके से वोट बनवाए गये है उनकी पहचान की जायेगीऔर वे एक जगह ही मतदान कर सकेगे। और यदि दूसरी जगह मतदान करते हुएपाए गये को उचित व कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। ऐसा आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है।
