पीएनएन ब्रेकिंग :— चुनावी सरगर्मियां तेज । भाजपा का नया दूल्हा लापता।

पांवटा साहिब :— जैसे जैसे अप्रेल के माह में गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है वैसे वैसे राजनैतिक पारा भी सातवे आसमान तक पहूंच गया है। शहर में निकाय चुनावो को लेकर चर्चाए, बैठके, गुप्त बैठके व प्रत्याषियो का चुनाव व गठजोड जोरो पर है।

नए कयास के अनुसार भाजपा का नया नवेला दूल्हा बीते कल से ही लापता है। उसका भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था किन्तु अनायास ही दिल्ली की ओर कूच गए अपने दमदार प्रत्याषी को कांग्रेस भी इतनी आसानी ने जाने देना नही चाहती है। भाजपा का नया दूल्हा अपनी पत्नी के लिये चेयरमैनी मांग रहा था। और खुद वार्ड नम्बर 7 से तैयारी कर रहा था जिसमे कि बाहरी राज्य के लोगो की रेहडी फडी आदि लगवाकर वोट भी बनावाए गये और वार्ड नम्बर 8 से अपने पुत्र की भी तैयारी थी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे।

इधर भाजपा में 1,2,3,4,6,7,9,10,11, वार्डो के प्रत्याषी लगभग तय माने जा रहे है आगामी समय में पीएनएन उनकी लिस्ट मय चित्र भी प्रकाशित करेगा और ये सभी लगभग जिताउ प्रत्याशी भाजपा ने बडे राजनैतिक गणतिज्ञ चौ0 सुखराम भी फूक फूक कर कदम रख रहे है । इधर वार्ड नम्बर 5 भाजपा का कमजोर वार्ड दिख रहा है यहां हरविन्दर कौर चुनावी ताल ठौक चुकी है क्यो कि इस वार्ड के चप्पे चप्पे से वाकिफ है। और सारा का सारा गणित उनकी अगुलियो पर है। दो बार जीत भी हासिल कर चुकी है। और यह भी सही माना जा रहा है कि हरविन्द्र कौर इस बार भाजपा की शक्ति भी छीण करने में कोई कोर कसर नही छोडगी । हालांकि भाजपा की सम्भावित लगभग तय प्रत्याशी मैदान में उतर चुकी है और घर घर जाकर बातचीत का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि वार्ड नम्बर 9 से इन्दरजीत सिंह मिक्का भी तैयारियो में जुट गए है और वह भी अन्दरखाते। इधर मधुकर डोगरी और नवीन शर्मा मे जोरदार मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे है।

बाकी हर वार्ड के अन्दर की चर्चाए पाठको तक समयानुसार पहूंचती रहेगी। नजर रखिए पीएनएन पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *