पीएनएन अपडैट:— नर्स विवाद!नर्स की बदसलूकी पर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ को किया तलब।

पांवटा साहिब :— सिविल हस्पाताल के वायरल वीडियो मामले में नर्स द्वारा की गई मरीज के तीमारदर के साथ बदसलूकी के बाद हुए वायरल वीडियो ने प्रदेश भर में तहलका मचा दिया है। वीडियो लगातार वायरल होने के बाद निदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ सिरमौर से जवाब मांगा है। प्रतिफल स्वरूप सीएमओ ने एसएमओ पांवटा से जवाब मांगा है जिसमें एसएमओ पांवटा डा0 सुधि गुप्ता ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है जिसकी जांच वरिष्ठ डा0 कमाल पाशा कर रहे है।

बताते चले कि विवादास्पद नर्स जो कि वीडियो मे स्पष्ट तौर पर मरीज के तीमारदार से बदसलूकी, चीखती चिल्लाती और पुलिसिया धमकी दे रही है और वूमेन कार्ड सरेआम खेल रही है का मामला तूल पकड गया है। लगातार मीडिया द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाने के बाद हास्पीटल की अन्य कुव्यवस्थाऐ भी जग जाहिर हो गयी है।

हास्पीटल मे व्यवस्था परिवर्तन की सरकार द्वारा निजी कम्पनियो को समय पर पेमेन्ट ना देने के कारण हास्पीटल मे सभी लैब इत्यादि बोरिया बिस्तरा लेकर चम्पत हो गये है मरीज परेशान हो उठे है।

वही दूसरी ओर महिला शौचालय में तीन माह पूर्व दिया गया एक लाख रूपये पर भी लोनिवि के अधिकारी कुण्डली मारकर बैठ गये है जिससे आमजन परेशान हो उठा है। मीडिया लगातार सरकार और प्रशासन के संज्ञान में यह मामला ला रहा है और एसडीएम पांवटा तथा कभी कभार ड्यूटी पर आने वाली कार्यकारी अधिकारी लम्बी छुट्टी पर चले गये है। आमजन परेशान है और व्यवस्था परिवर्तन का इससे अच्छा उदाहरण सम्भवतया बीते तीस वर्षो में पहली मर्तबा देखने को मिला है।

शहर की दुर्दशा पर सदैव आमजन के साथ खडे रहने वाले नाथूराम चौहान ने मीडिया केसमक्ष व्यान दिया है यदि 24 घन्टे में व्यवस्था नही सुधारी तो वे हास्पीटल के सामने हडताल पर बैठ जाऐगे।

उधर आरोपी महिला नर्स अपने बचाव में मीडिया के समक्ष झूठ पर झूठ बोले जा रही हैऔर झूठे आरोप मरीज के तीमारदारो पर लगा रही है। पूछे जाने पर एसएमओ इंचार्ज डा0 सुधि ने बताया कि महिला की पहले भी तकरीबन 11 शिकायते आ चुकी है। जिन पर महिला नर्स को आगाह कर माफ कर दिया गया था।

वही हास्पीटल के अन्य सूत्र बिना नाम प्रकाशित किए बता रहे है कि वास्तव में महिला बदसलूकी करती है पहले भी कई शिकायते है और यहां तक कि वरिष्ठ डाक्टरो के साथ भी बदमिजाजी, बदसलूकी कर चुकी है जिसे स्टाफ की बात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ डाक्टरो ने चुप्पी भी साध ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *