पांवटा साहिब :— बीते रोज सिविल हस्पताल पांवटा में हुई महिला नर्स की बदमिजाजी ने तूल पकड लिया है। जिसमें शहर के तमाम संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया के तमाम कर्मी आदि आदि ने हास्पीटल में जाकर अपने अपने स्तर से ग्राउण्ड जीरो रिपोर्टिग की। जिसमे कि हास्पीटल कुप्रन्धन प्रत्यक्ष रूप से सामने आया। शौचालय मे सीट तक नही वह गन्दगी से परिपूर्ण, हाथ धोने के लिये नलो की टूटियां गायब थी और हैरत की बात है कि महिला शौचालय बीते दो माह से बन्द है। जिस पर बोर्ड लगा दिया गया है कि दो चार दिन मे ठीक हो जाऐगा। एक्सरे आदि आदि सभी जनसुविधा के विभागो पर ताला लटका पडा है। टैस्ट तक नही हो पा रहे है। मरीजो को बाहर से टैस्ट करवाने पड रहे है। उपर से नर्सो की बदसलूकी बीते रोज जग जाहिर हो गयी जो कि राष्टृीय स्तर परवायरल हो रही है।
मामला तूल पकडता देख एसएमओ इंचार्ज डा0 सुधि गुप्ता ने जांच कमेटी बना दी है उनका पक्ष आया है कि मामले गम्भीरता को देखते हुए जाचं कमेटी बनाई गयी है मामले की गहनता से जांच होगी और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
वही दूसरी ओर शहर के समाजसेवी नाथूराम चौहान ने मामले पर संज्ञान लेते हुए हास्पीटल में दाखिल 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कुशलक्षेम पूरा और परिजन सौरभ से बातचीत की पूरा मामला जानने के बाद हास्पीटल प्रबन्धन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घन्टे में कार्यवाही नही हुई तो वे हास्पीटल के बाहर हडताल पर बैठ जाऐगे।
वही शहर के प्रमुख विश्लेषक एवं पत्रकार जय प्रकाश तौमर ने कहा है कि अभद्रता करनेवाली नर्स पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए यह बात नाथूराम चौहान ने भी की कहा कि यह तो हाफ मर्डर है किसी बुजुर्ग महिला को जानबूझ कर आक्सीजन उपलव्ध ना करवाना हत्या के प्रयास का मामला बनता है जिस पर प्रशासन संज्ञान ले
मौका पर उपस्थित लोगो ने यह भी आरोप लगाए कि आरकेएस के अध्यक्ष एसडीएमपांवटा है उनको संज्ञान लेना चाहिये नाथूराम ने कहा कि लाइसेन्स के लिये मेडीकल पर चार सौ रूपये लोगो से वसूले जा रहे है यह सरकारी फरमान कब और कैसे आया जिसका जवाब हास्पीटल प्रबन्धन को देना होगा। वही दस रूपये की पर्चा का पैसा कहा जा रहा है रसीद में इसका कोई जिक्र नहीहै वहां शून्य दिखाया जा रहा है जो कि एक बडे घोटाले की ओर इशारा इंगित करता है।
दूसरी ओर पता चला है कि नर्स ने कुछेक मीडिया कर्मियो के सन्मुख आकर अपना पक्ष रखा है। यदि पीएनएन के सामने वे अपना पक्ष रखने आती है तो उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाऐगा।
