पीएनएन ब्रेकिंग :— प्रधानो की आस्था के प्रतीक रणवीर फौजी बने प्रधानो के प्रधान।

पांवटा साहिब :— शहर में विधानसभाई चुनाव की सरगर्मियो में इजाफा हो रहा है। वही भाजपा आगामी चुनाव की रणनीति को मध्येनजर रखते हुए दाव पर दाव खेल रही है यानि कि आगामी चुनाव शह और मात के दौर से गुजरने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता।

बताते चले कि आज पूर्व दोपहर मण्डल पांवटा की लगभग 36 पंचायतो के चुने हुए प्रधान एक स्थानीय होटल में एकत्र हुए जहां सर्व सम्मति से सभी प्रधानो ने रणवीर फौजी जो कि ग्राम पंचायत गोज्जर अडैहन से प्रधान निर्वाचित होकर आए है में अपनी आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए अपना प्रधान चुन लिया।

हालांकि अधिकांशतया पंचायतो में खुशी देखी जा रही है इस खास मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी अपनी खुशी जाहिर की। और एक दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए।

इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए रणवीर फैाजी ने कहा कि हालांकि अभी तक कांग्रेस सरकार द्वारा जो पंचायतो को विकास कार्य के ​लिये पैसा भेजा जाता है वही नही आया हैकिन्तु वे सभी पंचायतो के विकास के लिये वचनबद्ध है और पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पंचायतो के विकास कार्यो को प्रतिबद्धता से निभाऐगे और जनता ने जो उन पर विश्वास जताया है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने में कोई कोर कसर नही छोडेगे। इस मौके पर भाजयुमो के चरणजीत सिंह चौधरी व आंजभोज क्षेत्र के मण्डल प्रधान रमेश तौमर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *