पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड नम्बर 7 के ” मा मा” ने बजाया डंका। जन सम्पर्क अभियान तेज।

पांवटा साहिब — वार्ड नम्बर 7 में अबकी बार समूची वेैश्य बिरादरी एकजुट हो गयी है। इस वार्ड के भाजपा के युवा प्रत्याशी एवं समाजसेवी मयंक महावर चुनावी मैदान में है। मयंक महावर की समाज में एक अच्छै समाजसेवी, देवभक्त एवं हिन्दूवादी छवि है। साथ ही गीता भवन मन्दिर में अधिकांशतया सेवा करते देखे गये है। वर्तमान समय तक उनकी छवि पर किसी भी प्रकार का कोई दाग नही है। वे स्पष्टवादी, मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व्यक्ति है। समाज के लिये कुछ और भी अच्छा करने की सोच रखने वाले व्यक्तित्व है। भाजपा ने हर एगल से सोच समझकर उनको प्रत्याशी बनाया है।

आज 12 मई को उन्होने जन सम्पर्क अभियान शुरू किया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा भी दमखम केसाथ मैदान में उतरे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की लोगो से अपील की साथ ही साथ घर घर जाकर जन सम्पर्क किया और मतदाताओ को वार्ड की बढोत्तरी औरएक साफ स्वच्छ वार्ड बनाने के साथ साथ आदर्श बनाने का संकल्प लेते हुए लोगो को आश्वासन दिया।

जहां एक ओर उनकी मृदुभाषिता उदार हृदय लोगो केा भा रही है साथ ही भारी जन समर्थन उनको मिल रहा है। खासबात यह भी देखी गयी कि उनके समर्थको में युवा वर्ग और महिला वर्ग की उपस्थिति अधिका​धिक थी। हालांकि उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले रविन्द्र पाल सिंह खुराना है। वे राजनीति के एक माहिर व्यक्ति माने जाते है। देखना होगा कि मयंक महावर कौन सा ऐसाएक तुरूप का इक्का खेलेगे जिससे जीन उनकी झोली में आकर गिरे। हालांकि आगामी विधानसभाई चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनानी है जिसका मंयक महावर को अधिकाधित फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। और खासबात यह भी है इस वार्ड के लोग भी बुद्विजीवी है। भविष्य देखकर ही मतदान करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *