पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड न0 8 में उडाई आचार संहिता की धज्जियां। ईओ की शिकायत आर ओ को।

पांवटा साहिब :— चुनावी आचार संहिता के चलते वार्ड नम्बर 8 में नालियो का निर्माण कार्य मतदाताओ को लुभाने के लिये कियाजा रहा था। जिसकी भनक एसडीएम पांवटा को फोन के माध्यम से पहुंची और वीडियो मय साक्ष्य पेश कर दिए गये जिस पर रिटनिंग अफसर एवं एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने तुरत संज्ञान लेते हुए टीम भेज काम को रूकवा दिया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

वही दूसरी ओर संजय सिघल जो कि वार्ड नम्बर 8 के दिग्गज प्रत्याषी है ने ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और ईओ की शिकायत चुनाव आयोग को कर दी है कि ई ओ मतदाताओ केा लुभाने के लिये चुनावी आचार संहिता उल्लंघन कर रही है और उनके प्रतिद्वन्दी को चुनाव में लाभ पहूंचाने का प्रयास कर रही है।

बताते चले कि सिंघल एक कट्टर हिन्दूवादी नेता है और अबकी बार पार्टी ने उन पर भरोसा जता कर चुनावी रण में उतारा है। सिंघल का कहना है कि जब पूरे पांच साल वार्ड के लोग भयंकर जल भराव गन्दगी आदि आदि से जूझते रहे तब तो किसी ने सुध नही लीऔर अब चुनावी आचार संहिता में निर्माण कार्य मतदाताओ को लुभाने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है। जो ​कि कतैई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *