पीएनएन ब्रेकिंग :— ये दोनों हो सकते है चुनावी मैदान में।

पांवटा साहिब :— वर्ष 2025 के पंयायती राज चुनावो में मध्ये नजर शहर के राजनैतिक लोगो में सरगर्मियां शुरू हो गयी है। राजनैतिक दल व राजनैतिक लोगो की चुनावी मैदान में उतरने के लिये भुजाए भड़भड़ा रही है। इसी कडी में भाजपा के दिग्गज व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय संघल भी मैदाने जंग मे उतर सकते है। हालांकि उनकी पहचान ​कट्टर हिन्दूवादी नेता की है और विश्वहिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित कई मोर्चो का भी समर्थन मिल सकता है जिसके लिये सम्भावनाऐ प्रकट की जा रही है कि वे मैदाने में जंग में एक बार और भी जोर आजमाइश कर सकते है।

यह भी सत्य है कि अभी बीते चुनाव में भाजपा के ही लोगो ने इनका पहाडा पढ दिया था जिसके बाद से वे एक प्रकार से सन्यास भी ले चुके थे किन्तु चुनावी वर्ष आते ही उनकी भी भुजाए फडफडा रही है और हो सकता है कि पूरे दम खम के साथ चुनावी मेदान में उतर जाए यदि चुनाव सीधे तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये हुए तो। अन्यथा वे शान्त ही रहेगे।

वही दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से कई प्रत्याशी मैदान में उतरने का मन बना चुके है जिसमें सर्व प्रथम वार्ड नम्बर 6 के पार्षद रविन्द्र पाल सिह खुराना मैदाने जंग में हो सकते है। जिनके मधुर व्यवहार सकारात्मक सोच और मिलनसार होने के साथ साथ पंजाबी बिरादरी का पूरा समर्थन है। और अवनीत सिंह लाम्बा के साथ साथ पूर्व विधायक के भी चहेते माने जाते रहे है।

इन दोनो चेहरो में आमने सामने की टक्कर भी हो सकती है यदि चुनाव की अधिसूचना सीधे तौर पर अध्यक्ष पद के लिये चुनाव करवाने की सरकार की अधिसूचना जारी हो जाती है तब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *