पांवटा साहिब :— कांग्रेस के मंसूबो पर पानी फेरते हुए वार्ड नम्बर 2 के पार्षद दीपक मिलनहंस ने अभी अभी हाल में अपना त्यागपत्र भी वापस ले लिया है। ऐसा सूत्र बता रहे है। समाचार प्रकाशित होने के 30 मिनट के अन्दर अन्दर उन्होने अपना त्यागपत्र भी वापस लेते हुए कांग्रेस के मंसूबो पर पानी फेर डाला है। हालांकि अधिकतर बुद्धिजीवी इसे बन्दर घुडकी ही बता रहे थे कईयो ने तो पीएनएन से फोन करके भी बताया कि बन्दा दमदार नही है एक ही फोन में वापस ले लेगा किन्तु जैेसी जैसी अपडैट आई पीएनएन ने सक्रियता से भूमिका निभाते हुए समाचार फ्लैश किया। अभी इस बात की खोज खबर जारी है कि मिलनहंस को फिर मिल जाने के लिये किसने फोन किया और किसने धमकाया या उनकी खुद की मर्जी थी अपनाकोई उल्लू सीधा करने के लिये मात्र घुडकी दिखा रहे थे। यह सब जांच का विषय है कि आखिरकार पर्दे के पीछे की कहानी है क्या।
पीएनएन अपडेट :— …… तो क्या ये बन्दर घुडकी थी। फिर मिल गये मिलनहंस।
