पीएनएन ब्रेकिंंग :— सिंघ इज किंग ! लाम्बा बने मण्डल प्रधान।

पांवटा साहिब — प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्ष 2024 में युवाओ को तरजीह देनी शुरू कर दी है। यह एक बडे परिवर्तन की ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का इशारा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने बीते सभी आदेशो को निरस्त करते हुए पांवटा मण्डल प्रधान के लिये युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा की नियुक्त कर दी है। यह एक बडे परिवर्तन की ओर इशारा इंगित करता है।

बताते चले कि कांग्रेस पार्टी मे बीते लगभग बारह वर्षो से लगातार अश्वनी शर्मा मण्डल प्रधान की कमान सम्हाले हुए थे। इससे पूर्व भी विगत कुछ अरसा पहले भी अवनीत सिंह लाम्बा के मण्डल प्रधान बनने की खबरे बाते सुनी थी किन्तु कुछेक लोगो ने पार्टी छोडने की धमकी तक दे डाली थी और अब फिर मौका मिलते ही प्रदेश अध्यक्षा ने अवनीत सिंह लाम्बा को कांग्रेस मण्डल प्रधान के पद पर सुशोभित करते हुए पत्र थमा दिया है।

हालांकि लिखने को बाते बहुत है किन्तु हकीकत तो यही है कि युवा नेता के मण्डल प्रधान बनने के बाद शहरभर के युवाओ में उत्साह देखने को मिल रहा है। पुराने कई कारतूस फुस्स होते नजर आ रहे है। अब युवा नेता के हाथ में कमाने आने से नया उत्साह नई उमंग नया उल्लास, नये तेवर के साथ पांवटा कांग्रेस में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा आम जन मानस इस प्रकार की उम्मीदे अवनीत सिंह लाम्बा से लगाए बेठा है। हालांकि बधाई देने वालो का सैलाब भी उमड रहा है। आम लोगो का यह भी कहना है कि अवनीत लाम्बा अधिकांशतया लोगो के दुख दर्द में सैदव भागीदारी सुनिश्चित करते चले आए है। ऐसा नही है कि किसी का फोन ना उठाए और वक्त आते पर फोन काट दे।

अपने लोगो साथ लेकर चलने और बीते कई दशको से पार्टी की वफादारी का श्रेय अवनीत सिंह लाम्बाको मिल गया है और राजा परिवार की घनिष्ठता भी अवनीत लाम्बा केसाथ जो है सो है किन्तु अब उसपर रानी साहिबा ने मुहर भी लगा दी है।

अवनीत सिंह लाम्बा ने फोनपर बताया कि वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिये वे पार्टी के साथ जनता कीउम्मीदोपर खरा उतरने के प्रयासरत रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *