पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड नम्बर 8 के प्रबुद्ध मतदाताओ से संजय सिंघल की मार्मिक अपील

मेरा विगत 36 वर्षों के सामाजिक जीवन में मेरा एक ही लक्ष्य रहा है—जनसेवा। मैंने हमेशा राजनीति को ‘प्रचार’ का माध्यम नहीं, बल्कि ‘परिवर्तन’ का जरिया माना है। आज के दौर में जहाँ छोटे-छोटे कामों का श्रेय लेने की होड़ मची है, मैंने अब तक अपने किसी भी कार्य का सोशल मीडिया पर प्रचार करना उचित नहीं समझा। मेरा मानना है कि “हाथ कंगन को आरसी क्या”, मेरे कार्य ही मेरी सबसे बड़ी गवाही हैं।
आज मैं आपके समक्ष उन कुछ मुख्य कार्यों का विवरण साझा कर रहा हूँ जो हमने मिलकर पूरे किए हैं:
विकासात्मक कार्य एवं सुदृढ़ीकरण:

  • यमुना पथ का निर्माण: ₹90 लाख की लागत से यमुना पथ को भव्य रूप दिया गया।
  • गलि‍यों का कायाकल्प: वार्ड की सभी गलियों को टाइल्स लगाकर सुसज्जित किया गया।
  • अंडरग्राउंड ड्रेनेज: जल निकासी की समस्या को ठीक करने के लिए वार्ड की अधिकतर ड्रेनेज अंडरग्राउंड कराई गई । परंतु मुझे खेद हैं अभी भी स्तिथि पर काबू नहीं पाया जा सका लेकिन अगर आप सब का आशीर्वाद रहा तो इस समस्या को विधायक एवं सांसद महोदय के सहयोग से ठीक करा जाएगा ।
  • नगर परिषद के सामने वाले पार्क का सौंदर्यीकरण: ₹15 लाख की लागत से टाइल्स और बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था की ताकि लोग वहाँ घूम सकें।
  • पूरे शहर में 35 लाख के सीसीटीवी कैमरे आप सब के सहयोग से मेरे कार्यकाल में लगाए गए
    प्रकाश एवं जल व्यवस्था:
  • LED एवं हाई मास्ट लाइट्स: पूरे वार्ड में LED लाइट्स हमारे कार्यकाल में लगीं। साथ ही सुरक्षा और उजाले के लिए 6 हाई मास्ट लाइट्स स्थापित की गईं।
  • पेयजल की सुविधा: वार्ड में पानी की सुचारू आपूर्ति के लिए 6 बोर कराए गए।
    गुरुद्वारा साहिब एवं खेल मैदान:
  • पार्किंग व्यवस्था: केंद्र सरकार के सहयोग से ₹81 लाख की लागत से गुरुद्वारा साहिब में तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु टाइल्स लगवाई गईं।
  • खेल को बढ़ावा: गुरुद्वारा ग्राउंड में रात को भी खेल प्रतियोगिताएं हो सकें, इसके लिए 5 विशेष हाई मास्ट लाइट्स लगवाई गईं।
    जन कल्याण और सामाजिक सुरक्षा:
  • BPL कार्ड: अथक प्रयासों से 72 जरूरतमंद परिवारों के बीपीएल कार्ड बनवाए।
  • पेंशन सुविधा: चुनाव के बाद भी सेवा का क्रम नहीं रुका; घर-घर जाकर 62 से अधिक परिवारों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगवाई।

“मैंने कभी अपने काम का ढोल नहीं पीटा, क्योंकि मेरा मानना है कि समाज के लिए किया गया कार्य कर्तव्य है, एहसान नहीं।”

आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। आइए, वार्ड नंबर 8 की उन्नति के इस सफर को जारी रखें।
आपका अपना,
संजय सिंघल
उम्मीदवार: वार्ड नंबर 8, पोंटा साहिब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *