पीएनएन ब्रेकिंग :— सिरमौर के पीओ सैल की ताबडतोड कार्यवाही। कई भगोडे पकडे।

सिरमौर :— जिला सिरमौर का पीओ सैल एक्शन मोड पर है। बीते कुछ ही दिनो में पीओ सैल ने ताबडतोड कार्यवाही करते हुए अदालत के कई भगोडो को दबोचने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार 22 दिसम्बर को दिल्ली के आनन्द विहार से दस लाख के गबन का आरोपी पकडा गया है इस मुहिम में एसपी सिरमौर के दिशा निर्देशन पर एवं डीएसपी हैड क्वाटर रमाकान्त की निगरानी में साइबर सैल की मदद से राकेश यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी शहीबाबाद कालोनी गाजियाबाद को दबोचने में सफलता हासिल की है।

वही दूसरा भगोडा शिवा पुत्र नागराज निवासी अम्बेदकर नगर दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो वर्ष 2016 में चोरी के मामले में वांछित था।

वही बलवन्त सिंह पुत्र श्री हरदीप सिंह निवासी गांव शामली करनाल हरियाणा जो कि कालाअम्ब में एक दो वर्षीय बच्चे को वाहन के नीचे कुचलकर भाग खडा हुआ था। जुलाई 2023 में अदालत से भगोडा घोषित किया गया था। को भी दबोचने में सफलता हासिल की है। पीओ सैल में जय प्रकाश एवं लव कुमार शामिल थे। कडी मशक्कत और लगन के साथ निष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करते हुए तीनो भगोडो को पकड कर अदालत में पेश किया गया। बताते चले कि इस आरोपी को मध्य प्रदेश के संगरौली से गिरफ्तार किया गया है। अच्छे कार्य पर जिला के आला अफसरो ने इन मुलाजिमो की पीठ थपथपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *