पीएनएन ब्रेकिंग :— विधानसभा क्षेत्र में उभरता चेहरा पवन चौधरी।

पांवटा साहिब :— आगामी 2027 के चुनावी वर्ष के मध्येनजर वर्तमान परिपेक्ष्य में एक चेहरा तूफानीगति से सामने आ रहा है जिसका नाम पवन चौधरी है। यह वह चेहरा है जिसने वार्ड नम्बर 5 के हारे हुए चुनाव को जीत में रातोरात परिवर्तित कर दिया था।

चेहरा इसलिये भी मशहूर हो रहा है कि पवन चौधरी भारतीय जनता पार्टी का एक चमकता हुआ सितारा है और खासियत यह है कि मृदुभाषी है। नशाखोरी से कोसो दूर है व्यवहारिकता इनमें कूट कूट कर भरी है और राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ की सक्रियता राष्ट्र प्रेम होने के साथ साथ कर्मठ, जुझारू और अनुशासित व्यक्त्त्वि के मालिक है।

अभी हाल ही में चौ0 सुखराम के स्वास्थ्य खराबी के समय केन्द्रीय मंत्री से भी मुलाकात करके आए जिसके बाद से चर्चाओ में आ गए है। यह भी कहना अपरिहार्य ना होगा कि वर्तमान समय में अधिकांशतया आयोजनो में इनको बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाना निकट भविष्य मे आने वाली हवाओ के झोको ने बहुत कुछ सन्देश दे डाला है। जिससे इनकी लोकप्रियता और इनका नाम लोगो के यानि कि मतदाओ के सिर चढ कर बोल रहा है।

अभी हाल ही में एक दंगल मे इनको बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया गया था जिसमे इन्होने 51000 रूपये अपनी निजी कमाई से छिंज प्रतियोगिता खेलों को बढ़ावा देने के लिए ध्नराशि भैट की थी तथा दंगल कमेटी ने अतिथि का तहेदिल से इनका आभार भी प्रकट किया था।

ठीक इसी तर्ज पर कई आयोजनो में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर चुके है। आगामी 2027 के चुनावी परिपेक्ष्य मेे इनका नाम प्रमुखता से जोड कर देखा जा रहा है।और जेपी नड्डा से भेट के बाद चर्चाओ में आ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *